Kangra: धर्मशाला नगर निगम शपथ से पहले बड़ा विवाद, भाजपा पार्षदों पर एफआईआर दर्ज, पुतला फूंकने के मामले में कार्रवाई

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला में नगर निगम के शपथ ग्रहण से पहले राजनीतिक माहौल गरमा गया है। नगर निगम भाजपा पार्षदों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई उस घटना के बाद की गई जब पार्षद और कार्यकर्ता शपथ ग्रहण व जनसमस्याओं के समाधान से जुड़े कार्यालय के बाहर विरोध जताने पहुंचे थे।

पुलिस ने मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का पुतला फूंकने के आरोप में आठ से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और पार्षदों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस दौरान नगर निगम कार्यालय के बाहर भाजपा पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान पुतला फूंका गया, जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया। बताया गया कि कुछ समय के लिए पुलिस स्थिति को देखती रही, लेकिन बाद में जलते हुए पुतले को हटाया गया।

नगर निगम धर्मशाला के चुनाव 17 मई को हुए थे और परिणाम 31 मई को घोषित किए गए थे, लेकिन नवनिर्वाचित पार्षदों की शपथ अब तक नहीं हो पाई है। शपथ में देरी से नाराज भाजपा समर्थित पार्षदों ने वीरवार को स्मृद्धि भवन के बाहर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि शपथ में देरी के कारण वार्ड स्तर की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।

इस दौरान कोतवाली बाजार के फव्वारा चौक पुनर्विकास कार्य का उद्घाटन भी चर्चा में रहा, जिसे विधायक निधि से किया गया था और उस पर मुख्यमंत्री के नाम की पट्टिका लगाई गई थी।

एसएचओ धर्मशाला नारायण सिंह ने पुष्टि की कि पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न ने भी मामले में एफआईआर दर्ज होने और छानबीन की बात कही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नौकरी का मौका, कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू; 13 हजार तक वेतन के साथ भोजन-आवास

शिमला में कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर नौकरी का मौका है। 24 सितंबर को नालदेहरा में कैंपस इंटरव्यू होगा। 20 से 45 वर्ष के पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कुक हेल्पर को 13,000 और स्टीवर्ड को 12,000 रुपये मासिक वेतन के साथ भोजन और आवास की सुविधा मिलेगी।

सुंदरनगर पुलिस ने तकनीक से ढूंढ निकाले चोरी-गुम हुए 10 मोबाइल, CEIR पोर्टल बना बड़ा मददगार; अब मालिकों को लौटाए जाएंगे फोन

सुंदरनगर पुलिस ने CEIR पोर्टल और IMEI नंबर की मदद से चोरी और गुम हुए 10 मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए हैं। पुलिस ने अब इन मोबाइल फोन को उनके मूल मालिकों को लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कालाअम्ब में बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, 2 की मौत; हिमाचल से हरियाणा तक मचा हड़कंप, चालक गिरफ्तार

कालाअम्ब में शनिवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने गलत दिशा में जाकर बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक हिमाचल-हरियाणा सीमा पार कर गया और हरियाणा में भी कई वाहनों व एक दुकान को नुकसान पहुंचाने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

कुत्ते का शिकार करने घर में घुसा तेंदुआ खुद कमरे में हुआ कैद, 36 घंटे तक मचा हड़कंप; ट्रेंकुलाइजर से हुआ सुरक्षित रेस्क्यू

सिरमौर के चूईनाधार गांव में कुत्ते का शिकार करने घर में घुसा तेंदुआ खुद ही कमरे में कैद हो गया। करीब 36 घंटे बाद वन विभाग की टीम ने ट्रेंकुलाइजर और प्रशिक्षित निशानेबाज की मदद से उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया और जंगल में छोड़ दिया।