Kangra: शाहपुर विधानसभा के धारकंडी मंडल में PM Modi के 12 साल पूरे होने पर चला स्वच्छता अभियान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में संभाली सफाई की कमान

Date:

--Advertisement--

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के धारकंडी मंडल में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत रेहलू गांव स्थित औषधालय परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मिलकर सफाई अभियान चलाया और स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया।

भाजपा धारकंडी मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सफाई करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा राष्ट्रीय आंदोलन है, जिसमें हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है।

Advertisement

इस अवसर पर धारकंडी मंडल अध्यक्ष अशोक वशिष्ठ, भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कमल कुमार शर्मा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गगन शर्मा, रेहलू के उपप्रधान मनोज सोनी सहित संजय अबरोल, सीमा रानी, प्यार चंद और मंडल के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और समाज में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ स्वच्छ भारत अभियान देशभर में जनआंदोलन का रूप ले चुका है और इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए विभिन्न स्थानों पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से स्वच्छता को अपनाने और अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने की अपील भी की।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रिड़कमार कॉलेज में PTA की नई कार्यकारिणी गठित, बंसी लाल अध्यक्ष और आरती देवी बनीं उपाध्यक्ष

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में सत्र 2026-27 के लिए PTA की नई कार्यकारिणी गठित की गई। बंसी लाल अध्यक्ष, आरती देवी उपाध्यक्ष, अरुण कुमार कोषाध्यक्ष और प्रो. हाकम चंद सचिव चुने गए।

Himachal: हिमाचल के दो जिलों में 17 सितंबर को छुट्टी, स्कूल-कॉलेज से सरकारी दफ्तर तक रहेंगे बंद; जानें वजह

हिमाचल के ऊना और मंडी जिलों में 17 सितंबर को छुट्टी रहेगी। ऊना में एंटी चिट्टा वॉकथॉन के बाद स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है, जबकि मंडी में सायर पर्व के चलते स्कूल-कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

Kangra: कांगड़ा में कबाड़ की दुकान से निकला चरस का खेल, 196.02 ग्राम बरामद; दो दुकानदार गिरफ्तार

कांगड़ा के बीरता में HPSEB पावर हाउस के पास कबाड़ की दुकान पर CIA टीम ने छापेमारी कर 196.02 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया है।

Kangra: जंदराह और खर्ट पंचायत में 16 करोड़ के विकास कार्य, आरएस बाली ने गिनाईं उपलब्धियां; स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का शिलान्यास

नगरोटा की जंदराह और खर्ट पंचायत में करीब 16 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का विवरण आर.एस. बाली ने दिया। जंदराह में 35 लाख रुपये की लागत से स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का निर्माण होगा, जिसका शिलान्यास ग्रामीणों के साथ किया गया।