पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित प्रधान एवं उप-प्रधानों के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए जाते समय शाहपुर के विधायक एवं उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का 14 जून 2026 को अटल टनल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन करते हुए पारंपरिक सम्मान भी प्रदान किया।

स्वागत समारोह में लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर केवल सिंह पठानिया का स्वागत किया और उनके प्रति अपना स्नेह एवं विश्वास व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास, जनसेवा और आपसी भाईचारे की भावना को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प भी दोहराया गया। स्थानीय लोगों ने केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व की सराहना करते हुए क्षेत्र के विकास के प्रति उनके प्रयासों की प्रशंसा की।

अटल टनल पर मिले इस आत्मीय स्वागत को जनसमर्थन और जनविश्वास का प्रतीक बताते हुए केवल सिंह पठानिया ने विधायक अनुराधा राणा, कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों और स्थानीय जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोगों का यह प्रेम और विश्वास उन्हें लगातार जनसेवा के लिए प्रेरित करता है और भविष्य में भी वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!