Chamba: चंबा की बेटी नेहा शर्मा ने रचा नया मुकाम, मेडिकल ऑफिसर बनकर बढ़ाया द्रेकड़ी पंचायत का मान

Date:

--Advertisement--

उपतहसील तेलका के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत द्रेकड़ी के द्रेकड़ी गांव की बेटी नेहा शर्मा ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास के दम पर मेडिकल ऑफिसर (एमबीबीएस) की अंतिम परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अब वह जल्द ही अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर (एमओ) के रूप में अपनी सेवाएं देंगी। उनकी इस सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

नेहा शर्मा के पिता शिव कुमार शर्मा अध्यापक हैं, जबकि उनकी माता अनविता कुमारी गृहिणी हैं। परिवार का कहना है कि नेहा बचपन से ही पढ़ाई में प्रतिभाशाली रही हैं और उन्होंने अनुशासन तथा कठिन परिश्रम के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी उपलब्धि द्रेकड़ी पंचायत और आसपास के क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।

नेहा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर जमा दो तक की पढ़ाई गुरु नानक पब्लिक स्कूल, डलहौजी से पूरी की। इसके बाद उन्होंने नीट परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की और एमबीबीएस में प्रवेश प्राप्त किया। उन्होंने अपनी चिकित्सा शिक्षा पंडित जवाहर लाल मेडिकल कॉलेज, चंबा से पूरी की और इसके बाद मेडिकल ऑफिसर बनने के लिए आवश्यक परीक्षाएं भी सफलता के साथ पास कीं।

नेहा शर्मा के पिता शिव कुमार शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी ने हमेशा अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखा और लगातार मेहनत के बल पर सफलता हासिल की। उनका कहना है कि यह उपलब्धि समर्पण, अनुशासन और सकारात्मक सोच का परिणाम है।

नेहा की इस सफलता पर द्रेकड़ी पंचायत सहित पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है। पंचायत प्रतिनिधियों, स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं और विश्वास जताया है कि वह स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देंगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला बस अड्डे के पास भारी भूस्खलन: बहुमंजिला इमारतें और कांगड़ा कला संग्रहालय खतरे में, बड़ा हादसा टला

धर्मशाला बस अड्डे के पास बुधवार सुबह भारी भूस्खलन से कांगड़ा कला संग्रहालय और आसपास की बहुमंजिला इमारतों पर खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है, जबकि स्थानीय लोग स्थायी सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे हैं।

Kangra: गुरु पूर्णिमा पर शाहपुर में भव्य दीपोत्सव: गुरु रविदास मंदिर में गूंजा समरसता का संदेश, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शाहपुर के दुर्गेला स्थित गुरु रविदास मंदिर में समरसता संकल्प अभियान के तहत भव्य दीपोत्सव और सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, भाईचारे और मानव सेवा का संदेश दिया गया।

चंबा हादसे की सबसे भावुक तस्वीर: अंतिम सांस तक तीन माह के बेटे को सीने से लगाए रहीं मां, रेस्क्यू टीम भी हो गई...

चंबा के लाहड़ में हुए सड़क हादसे के बाद रेस्क्यू के दौरान एक भावुक कर देने वाला दृश्य सामने आया। मां रिंपी अंतिम क्षण तक अपने तीन माह के बेटे को सीने से लगाए रहीं, लेकिन हादसे में दोनों की जान नहीं बच सकी।

शिमला में निजी वाहन मालिकों को बड़ी राहत! सीलबंद और प्रतिबंधित सड़कों के पास हुए सस्ते, सरकार ने घटाए शुल्क

हिमाचल सरकार ने शिमला में सीलबंद और प्रतिबंधित सड़कों पर निजी वाहनों के पास शुल्क में बड़ी कटौती की है। अब वार्षिक पास सस्ता होगा और पहली बार छह माह के पास की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।