Meta Facebook-Instagram Down: भारत समेत दुनिया भर में लाखों यूजर्स परेशान, लॉगिन और अपलोडिंग में आई दिक्कत

Date:

--Advertisement--

भारत समेत दुनिया भर में शुक्रवार को फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स को बड़े स्तर पर तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा। कई यूजर्स ने शिकायत की कि प्लेटफॉर्म अचानक डाउन हो गए, जिसके कारण उन्हें लॉगिन करने और कंटेंट अपलोड करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, लाखों यूजर्स प्रभावित हुए और वे अपने अकाउंट तक पहुंच नहीं पा रहे थे। कई लोगों ने यह भी बताया कि उन्हें लगातार लॉगिन एरर आ रहा है और पोस्ट या वीडियो अपलोड नहीं हो पा रहे हैं।

Advertisement

इस समस्या को लेकर यूजर्स ने अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शिकायतें साझा कीं और आउटेज की जानकारी दी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस तकनीकी खराबी की असली वजह क्या है, लेकिन बड़े पैमाने पर यूजर्स के प्रभावित होने से सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रिड़कमार कॉलेज में HIV/AIDS जागरूकता की पहल, स्लोगन राइटिंग में शिवानी और पोस्टर मेकिंग में ईशा देवी ने मारी बाजी

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में रेड रिबन क्लब ने एचआईवी/एड्स जागरूकता के लिए पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। स्लोगन राइटिंग में शिवानी ने प्रथम और पोस्टर मेकिंग में ईशा देवी ने पहला स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को जागरूक करना और सामाजिक भ्रांतियों को दूर करना था।

नगरोटा में पटाखे बेचने की जगह तय, गांधी ग्राउंड में ही लगेगी दुकान! जानें बिक्री का समय और आवेदन की आखिरी तारीख

दीपावली के दौरान नगरोटा बगवां में पटाखों की बिक्री के लिए गांधी ग्राउंड को चिन्हित किया गया है। दुकानदार केवल ग्रीन पटाखे बेच सकेंगे और बिक्री का समय सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक रहेगा। अनुमति के लिए 6 नवंबर दोपहर 2 बजे तक आवेदन किया जा सकेगा।

रिड़कमार कॉलेज में छात्र संघ का गठन, रेखा बनीं अध्यक्ष; जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में केंद्रीय छात्र संघ (CSCA) का गठन किया गया। रेखा को अध्यक्ष, कल्पना को उपाध्यक्ष, राजीव को सचिव और पल्लवी को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।

Kangra: शाहपुर में 25 करोड़ का बड़ा प्रोजेक्ट, इको विलेज से बदलेगी तस्वीर! कौड़ियां में बस सेवा भी शुरू, वर्षों पुरानी मांग पूरी

शाहपुर के भंद्रेला में 25 करोड़ रुपये की लागत से परमार्थ इको विलेज का निर्माण किया जा रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने भरूपलाहड़ पंचायत भवन की पहली मंजिल का लोकार्पण किया। वहीं, कौड़ियां में निजी बस सेवा शुरू होने से आसपास के गांवों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है।