Solan: 5 महीने से फरार था आरोपी, सोलन पुलिस ने पंजाब से दबोचकर किया बड़ा खुलासा

Date:

--Advertisement--

जिला पुलिस सोलन की पी.ओ. सेल को भगोड़े अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 11 जून 2026 को सुखजिंदर सिंह (47), निवासी लुधियाना, पंजाब को खरड़ (पंजाब) से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था और उसके खिलाफ पहले से ही धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज था।

पुलिस के अनुसार सुखजिंदर सिंह के खिलाफ पुलिस थाना अर्की में धोखाधड़ी एवं जालसाजी से संबंधित मामला दर्ज है। न्यायालय में लगातार पेश न होने के कारण उसे 26 जनवरी 2026 को भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया गया था।

Advertisement

जिला पुलिस की पी.ओ. सेल ने गुप्त सूचना और लगातार निगरानी के आधार पर आरोपी का पता लगाया और उसे खरड़ से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कानूनी प्रक्रिया के तहत पुलिस हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और प्रकरण से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। जिला पुलिस ने कहा कि भगोड़े अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून से बचने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में स्मॉल हाइव बीटल से मधुमक्खी पालन पर संकट, 40% नुकसान का आकलन; केवल सिंह पठानिया ने जल्द रिपोर्ट के दिए निर्देश

शाहपुर में स्मॉल हाइव बीटल से मधुमक्खी पालकों को करीब 40 प्रतिशत नुकसान का आकलन किया गया है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट जल्द तैयार करने के निर्देश दिए, जबकि मधुमक्खी पालकों ने शहद का MSP तय करने की मांग उठाई।

Kangra: 80% से अधिक दिव्यांगता के बावजूद पलक ने नहीं मानी हार, 12वीं में शानदार अंक के बाद D.El.Ed में हासिल की सीट; स्कूल...

80 प्रतिशत से अधिक शारीरिक दिव्यांगता और चलने में असमर्थ होने के बावजूद रैत स्कूल की पलक चौधरी ने 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए और HP D.El.Ed प्रवेश परीक्षा पास कर ज्ञान ज्योति कॉलेज राजोल में सीट हासिल की। स्कूल ने उच्च शिक्षा के लिए उन्हें 51,000 रुपये की मदद दी।

किन्नौर में सतलुज में गिरने से बाल-बाल बची HRTC बस, ब्रेक प्रेशर डाउन होते ही सड़क से बाहर निकला टायर; 10 यात्री सुरक्षित

किन्नौर में मझगांव से रिकांगपिओ जा रही HRTC बस का ब्रेक प्रेशर डाउन होने के बाद पोस्पा के पास अगला टायर सड़क से बाहर निकल गया। चालक की सूझबूझ से बस डंगे पर रुक गई और करीब 10 यात्री सुरक्षित बच गए।

भोटा में पुल की रेलिंग तोड़ 200 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक गंभीर घायल; स्थानीय लोगों ने बचाई जान

भोटा में एनएच-103 ऊना-अग्घार हाईवे पर मोरसू पुल की रेलिंग तोड़कर ट्रक करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से निकालकर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया गया।