Kullu: मनाली में सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करना पड़ा भारी, वायरल फोटो के बाद यूपी नंबर कार का ₹3500 का चालान

Date:

--Advertisement--

पर्यटन नगरी मनाली में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले पर्यटकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलती कार में सनरूफ और खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट कर रहे उत्तर प्रदेश के पर्यटकों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मनाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन का 3,500 रुपये का चालान काट दिया।

जानकारी के अनुसार, यूपी नंबर की एक कार में सवार कुछ पर्यटक मनाली-लेह हाईवे पर सफर के दौरान सनरूफ और खिड़की से बाहर निकलकर यात्रा कर रहे थे। इस दौरान उनकी हरकत न केवल उनके लिए बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकती थी। किसी राहगीर ने इस दृश्य की तस्वीर खींचकर सोशल मीडिया पर साझा कर दी, जिसके बाद मामला तेजी से वायरल हो गया।

Advertisement

तस्वीर पुलिस के संज्ञान में आते ही मनाली पुलिस हरकत में आई। साइबर और ट्रैफिक सेल की मदद से वाहन की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी अनिल कुमार के नाम पर पंजीकृत UP11CU1100 के रूप में की गई। इसके बाद मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत वाहन का 3,500 रुपये का ऑनलाइन चालान जारी किया गया।

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मनाली के डीएसपी केडी शर्मा ने कहा कि पर्यटन स्थलों पर हुड़दंग और स्टंटबाजी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्यटन को बढ़ावा देना प्रशासन की प्राथमिकता है, लेकिन सुरक्षा और कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह के मामलों में और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डीएसपी ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की कि यदि कहीं भी इस तरह की खतरनाक गतिविधियां या ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन होता दिखाई दे, तो उसकी फोटो या वीडियो पुलिस के साथ साझा करें ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

किन्नौर में सतलुज में गिरने से बाल-बाल बची HRTC बस, ब्रेक प्रेशर डाउन होते ही सड़क से बाहर निकला टायर; 10 यात्री सुरक्षित

किन्नौर में मझगांव से रिकांगपिओ जा रही HRTC बस का ब्रेक प्रेशर डाउन होने के बाद पोस्पा के पास अगला टायर सड़क से बाहर निकल गया। चालक की सूझबूझ से बस डंगे पर रुक गई और करीब 10 यात्री सुरक्षित बच गए।

भोटा में पुल की रेलिंग तोड़ 200 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक गंभीर घायल; स्थानीय लोगों ने बचाई जान

भोटा में एनएच-103 ऊना-अग्घार हाईवे पर मोरसू पुल की रेलिंग तोड़कर ट्रक करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से निकालकर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया गया।

मंडी-कुल्लू सफर होगा आसान, शुक्रवार से खुलेंगी डयोड और हणोगी की सुरंगें; 2 घंटे का सफर घटकर हो सकता है 1 घंटे का

मंडी-कुल्लू फोरलेन पर डयोड और हणोगी की दो सुरंगें शुक्रवार से यातायात के लिए खुलेंगी। 2.8 किमी और 650 मीटर लंबी इन सुरंगों से जाम से राहत मिलने और मंडी से कुल्लू का सफर करीब दो घंटे से घटकर एक घंटे होने की उम्मीद है।

Kangra: पुलिस हिरासत से फरार NDPS आरोपी पंजाब में पकड़ा गया, दो दिन बाद बलौंगी से गिरफ्तारी; बैजनाथ थाने में दर्ज है मामला

पुलिस हिरासत से फरार हुए NDPS आरोपी आर्यन देव उर्फ रेम्बो को जिला कांगड़ा पुलिस ने दो दिन बाद पंजाब के बलौंगी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत मामला दर्ज है।