Himachal: जयराम ठाकुर का बड़ा हमला, बोले- कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान चरम पर, जनता को चाहिए जवाब

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेताओं के बीच अंदरूनी खींचतान का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस के एक उपाध्यक्ष द्वारा सार्वजनिक रूप से लगाए गए गंभीर आरोपों को हल्के में नहीं लिया जा सकता। शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को इन आरोपों पर स्पष्ट जवाब मिलना चाहिए।

जयराम ठाकुर ने दावा किया कि हाल ही में हुए शहरी निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में भाजपा को प्रचंड जनादेश मिला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सहित कई कांग्रेस नेताओं को अपने ही क्षेत्रों में हार का सामना करना पड़ा है। उनके अनुसार प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के पैरों तले जमीन खिसक चुकी है, लेकिन जनता के फैसले को स्वीकार करने के बजाय पार्टी राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप में उलझी हुई है।

Advertisement

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अभी भी जनादेश को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना था कि भाजपा समर्थित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के घरों की पैमाइश कर उन्हें डराने और दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने विमल नेगी मामले का जिक्र करते हुए दावा किया कि सीबीआई की चार्जशीट में भ्रष्टाचार के तथ्य स्पष्ट रूप से सामने आए हैं।

इस दौरान जयराम ठाकुर ने हॉर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी हमले के दौरान तेल टैंकर पर लापता हुए हमीरपुर के युवा आदित्य शर्मा के पिता से दूरभाष पर बातचीत कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरा प्रदेश पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।

इसी अवसर पर कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जिला परिषद चमियाणा वार्ड से नवनिर्वाचित सदस्य खुश विक्रम सेन ने जयराम ठाकुर से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की और उनके नेतृत्व में आस्था जताई। बैठक में पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, शिमला जिला भाजपा अध्यक्ष केशव चौहान, कसुम्पटी क्षेत्र के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा भाजपा समर्थित विभिन्न जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पुलिस हिरासत से फरार NDPS आरोपी पंजाब में पकड़ा गया, दो दिन बाद बलौंगी से गिरफ्तारी; बैजनाथ थाने में दर्ज है मामला

पुलिस हिरासत से फरार हुए NDPS आरोपी आर्यन देव उर्फ रेम्बो को जिला कांगड़ा पुलिस ने दो दिन बाद पंजाब के बलौंगी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत मामला दर्ज है।

Kangra: चंबी में बाइक के साथ खड़े थे दो युवक, तलाशी में निकली 406 ग्राम चरस; शाहपुर पुलिस ने दर्ज किया मामला

शाहपुर पुलिस ने चंबी के रैहलू रोड पर गश्त के दौरान दो युवकों से 406 ग्राम चरस बरामद की। दोनों आरोपी धनोटू के रहने वाले हैं और पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रोहड़ू में महिला के कब्जे से 5 ग्राम चिट्टा बरामद, गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई; 21 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

रोहड़ू में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक महिला की तलाशी लेकर उसके कब्जे से लगभग 5 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की। आरोपी नवीनलता के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।

155 सरकारी CBSE स्कूलों की बदलेगी पहचान, हरी यूनिफॉर्म से लेकर Olive Green भवन तक सब फाइनल; जानें क्या-क्या हुआ तय

हिमाचल प्रदेश के 155 सरकारी सीबीएसई स्कूलों की नई पहचान तय हो गई है। विद्यार्थियों के लिए हरे रंग की थीम वाली यूनिफॉर्म, शिक्षकों के लिए अलग ड्रेस कोड और स्कूल भवनों के लिए Olive Green व Sand Beige रंग निर्धारित किए गए हैं।