Kangra: धर्मशाला में दिखा भारतीय क्रिकेटरों का देसी अंदाज, यशस्वी जायसवाल और नीतीश रेड्डी ने पहाड़ी मैगी-चाय का लिया स्वाद

Date:

--Advertisement--

भारत-अफगानिस्तान वनडे मुकाबले के सिलसिले में धर्मशाला पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सितारे यशस्वी जायसवाल और नीतीश कुमार रेड्डी ने पांच सितारा होटल की सुविधाओं से दूर प्रकृति की गोद में समय बिताना पसंद किया। दोनों खिलाड़ी खनियारा के समीप स्थित मनूनी खड्ड पहुंचे, जहां उन्होंने शांत वातावरण और धौलाधार की खूबसूरत वादियों का आनंद लिया।

खराब मौसम और मनूनी खड्ड में तेज बहाव के कारण दोनों खिलाड़ी पानी में नहीं उतर सके, लेकिन उन्होंने नेचर पार्क कैफे में बैठकर चाय और पहाड़ी मैगी का स्वाद लिया। स्थानीय लोगों के बीच खिलाड़ियों का यह सरल और सहज अंदाज चर्चा का विषय बना रहा।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, धर्मशाला पहुंचने के बाद यशस्वी जायसवाल और नीतीश कुमार रेड्डी अपने मित्र एवं राष्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी रमन और एनआईएस कोच से मिलने भी पहुंचे। रमन ने बताया कि खिलाड़ियों ने धर्मशाला पहुंचते ही उनसे संपर्क किया और किसी शांत एवं प्राकृतिक स्थान पर कुछ समय बिताने की इच्छा जताई थी।

धौलाधार की वादियों, झरनों और हरियाली के बीच दोनों खिलाड़ियों ने काफी समय बिताया और कई यादगार तस्वीरें भी खिंचवाईं। रिमझिम बारिश के बीच जब स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने उन्हें देखा तो उनके मिलनसार स्वभाव और सादगी की खूब सराहना की।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पुलिस हिरासत से फरार NDPS आरोपी पंजाब में पकड़ा गया, दो दिन बाद बलौंगी से गिरफ्तारी; बैजनाथ थाने में दर्ज है मामला

पुलिस हिरासत से फरार हुए NDPS आरोपी आर्यन देव उर्फ रेम्बो को जिला कांगड़ा पुलिस ने दो दिन बाद पंजाब के बलौंगी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत मामला दर्ज है।

Kangra: चंबी में बाइक के साथ खड़े थे दो युवक, तलाशी में निकली 406 ग्राम चरस; शाहपुर पुलिस ने दर्ज किया मामला

शाहपुर पुलिस ने चंबी के रैहलू रोड पर गश्त के दौरान दो युवकों से 406 ग्राम चरस बरामद की। दोनों आरोपी धनोटू के रहने वाले हैं और पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रोहड़ू में महिला के कब्जे से 5 ग्राम चिट्टा बरामद, गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई; 21 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

रोहड़ू में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक महिला की तलाशी लेकर उसके कब्जे से लगभग 5 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की। आरोपी नवीनलता के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।

155 सरकारी CBSE स्कूलों की बदलेगी पहचान, हरी यूनिफॉर्म से लेकर Olive Green भवन तक सब फाइनल; जानें क्या-क्या हुआ तय

हिमाचल प्रदेश के 155 सरकारी सीबीएसई स्कूलों की नई पहचान तय हो गई है। विद्यार्थियों के लिए हरे रंग की थीम वाली यूनिफॉर्म, शिक्षकों के लिए अलग ड्रेस कोड और स्कूल भवनों के लिए Olive Green व Sand Beige रंग निर्धारित किए गए हैं।