HPRCA Result 2026: मेडिकल लैब टेक्नीशियन भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 19 में से सिर्फ 2 उम्मीदवार चयनित, 17 पद खाली

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने मेडिकल लैब टेक्नीशियन ग्रेड-2 (ट्रेनी) के 19 पदों के लिए पोस्ट कोड-25014 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग ने चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की है। खास बात यह है कि 19 पदों के मुकाबले केवल 2 उम्मीदवारों का ही अंतिम चयन हो पाया, जबकि 17 पद पात्र उम्मीदवार नहीं मिलने के कारण खाली रह गए।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन 19 पदों में 9 पद सामान्य वर्ग के भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों, 3 पद ओबीसी भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों, 5 पद एससी भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों और 2 पद एसटी भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए आरक्षित थे।

Advertisement

उन्होंने जानकारी दी कि इस भर्ती प्रक्रिया के लिए कुल 5 पात्र उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 4 अभ्यर्थियों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा में भाग लिया और 2 उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया। दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद महिमा चौधरी और नेहा का अंतिम रूप से चयन कर लिया गया है।

डॉ. विक्रम महाजन के अनुसार पर्याप्त पात्र उम्मीदवार उपलब्ध न होने के कारण शेष 17 पद रिक्त रह गए हैं। आयोग ने अंतिम परिणाम, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और प्राप्त अंक शामिल हैं, अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: उद्घोषित अपराधी पर कांगड़ा पुलिस का शिकंजा, नागरोटा बगवां से 37 वर्षीय अंकुश राणा गिरफ्तार; 2022 के मामले में था फरार

नागरोटा बगवां पुलिस ने उद्घोषित अपराधी अंकुश राणा (37) को गांव कवाड़ी से गिरफ्तार किया है। आरोपी को FIR No. 80/2022 के मामले में 24 जुलाई 2025 को न्यायालय ने उद्घोषित अपराधी घोषित किया था।

Kangra: शाहपुर के युवा गायक नवीन वशिष्ट का नया शिव भजन रिलीज, “यात्रा मणिमहेश कैलाश” में दिखी हिमाचल की आस्था और शिव भक्ति की...

शाहपुर निवासी युवा गायक नवीन वशिष्ट का नया शिव भजन “यात्रा मणिमहेश कैलाश” नवनिशा रिकॉर्ड्स चैनल पर रिलीज हुआ। भजन में मणिमहेश यात्रा, शिव भक्ति और हिमाचल की धार्मिक-सांस्कृतिक भावनाओं को प्रस्तुत किया गया है।

Kangra: 12 सितंबर को यहां 8 घंटे बंद रहेगी बिजली, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; जानें किन इलाकों में...

धर्मशाला के मंदल और आसपास के क्षेत्रों में 12 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। पुरानी विद्युत लाइनों को नई लाइनों में बदलने और रख-रखाव के चलते यह कटौती की जाएगी।

Kangra: शाहपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं को बड़ा विस्तार, 2.52 करोड़ से बनेगा PHC सिहवाँ का नया भवन; एक माह में नए भवन में शिफ्ट...

शाहपुर के सिहवाँ में 2.52 करोड़ रुपये की लागत से पीएचसी का नया भवन बनेगा। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शिलान्यास किया। वहीं सिविल अस्पताल शाहपुर को एक माह में नए भवन में शिफ्ट करने की जानकारी दी गई।