Earthquake: हिमाचल में फिर कांपी धरती! 5 दिनों में तीसरी बार महसूस हुए भूकंप के झटके, कांगड़ा-चंबा सीमा पर दहशत

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में लगातार आ रहे भूकंप के झटकों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बुधवार सुबह जिला कांगड़ा और चंबा की सीमा पर बसे गांव करेरी में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार सुबह 8 बजकर 54 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.0 दर्ज की गई और इसका केंद्र धौलाधार रेंज की पीयूरा धार रहा।

इससे पहले बुधवार रात 8:04 बजे भी कांगड़ा और जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति सहित प्रदेश के कई हिस्सों में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार उस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 दर्ज की गई थी और उसका केंद्र कांगड़ा क्षेत्र में स्थित था।

Advertisement

लगातार आ रहे इन झटकों के कारण लोगों में दहशत का माहौल है। उल्लेखनीय है कि पिछले पांच दिनों के भीतर हिमाचल प्रदेश में यह तीसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि, फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: चंबी पुल पर विधायक केवल सिंह पठानिया का पैदल निरीक्षण, संपर्क मार्गों को लेकर बड़ा आश्वासन; बारिश से पहले जल निकासी के भी निर्देश

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने नव निर्मित चंबी पुल का पैदल निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने संपर्क मार्गों की समस्याएं रखीं, जिस पर उन्होंने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। रैत बाजार में बारिश के दौरान जल निकासी बेहतर करने के भी निर्देश दिए गए।

हिमाचल के स्कूली बच्चों के लिए बड़ा मौका, पेंटिंग बनाकर जीतें 1 लाख रुपये, लैपटॉप और शैक्षणिक यात्रा; जानें पूरी जानकारी

हिमाचल में पांचवीं से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ऊर्जा संरक्षण पर पेंटिंग प्रतियोगिता शुरू होने जा रही है। राष्ट्रीय स्तर के विजेता को एक लाख रुपये, लैपटॉप, स्वर्ण पदक और शैक्षणिक यात्रा का मौका मिलेगा। स्कूल स्तर की प्रतियोगिता 15 अक्तूबर तक होगी।

हिमाचल में पैरामेडिकल कोर्स में दाखिले का मौका, 210 सीटों के लिए शुरू आवेदन; 13 सितंबर तक करें अप्लाई, जानें आवेदन से जुड़ी पूरी...

एएमआरयू हिमाचल प्रदेश ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए हमीरपुर के एलाइड एवं हेल्थकेयर कॉलेज में पैरामेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। कुल 210 सीटों पर प्रवेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा। इच्छुक अभ्यर्थी 13 सितंबर रात 11:55 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पति के कथित अफेयर के शक में हुआ विवाद, महिला ने पी लिया फ्लोर क्लीनर; अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच शुरू

कांगड़ा के ज्वालामुखी में पति के किसी अन्य महिला से कथित संबंध के शक को लेकर हुए विवाद के बाद महिला ने घर में रखा फ्लोर क्लीनर पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार है। महिला खतरे से बाहर बताई जा रही है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।