Kangra: मानसून से पहले कांगड़ा प्रशासन अलर्ट! डीसी हेमराज बैरवा ने दिए बड़े निर्देश, हर विभाग में होंगे नोडल अधिकारी नियुक्त

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला: आगामी मानसून सीजन को देखते हुए कांगड़ा जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन की तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि संभावित प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में उपायुक्त कार्यालय परिसर स्थित एनआईसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी शिल्पी बेक्टा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे, जबकि जिले के सभी उपमंडलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने निर्देश दिए कि बरसात शुरू होने से पहले कूहलों, नालियों और अन्य जल निकासी प्रणालियों की सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि जलभराव और सड़कों को नुकसान जैसी स्थितियों से बचा जा सके। उन्होंने लोक निर्माण विभाग सहित संबंधित विभागों को प्रभावी ड्रेनेज व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

Advertisement

उन्होंने कहा कि भू-स्खलन की दृष्टि से संवेदनशील सड़कों और अन्य स्थानों की पहले से पहचान कर सूची तैयार की जाए। साथ ही लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और विद्युत विभाग को जेसीबी मशीनें, आवश्यक उपकरण और अन्य संसाधन पहले से तैयार रखने को कहा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

बैठक के दौरान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को दुर्गम क्षेत्रों में आवश्यक राशन का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य विभाग को जीवनरक्षक और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। प्रशासन का उद्देश्य यह है कि किसी भी आपदा की स्थिति में प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य बिना किसी बाधा के जारी रह सकें।

उपायुक्त ने बताया कि जिला और उपमंडल स्तर पर आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा सभी विभागों को मानसून अवधि के दौरान आपदा प्रबंधन कार्यों के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि किसी भी सूचना पर त्वरित प्रतिक्रिया दी जा सके।

उन्होंने सभी उपमंडल अधिकारियों को पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयंसेवकों और संबंधित विभागों के साथ बैठकें आयोजित कर स्थानीय स्तर पर तैयारियों की समीक्षा करने और लोगों को जागरूक करने के निर्देश भी दिए। वहीं शिक्षा विभाग से कहा गया है कि आवश्यकता पड़ने पर राहत एवं बचाव कार्यों के लिए उपयोग किए जा सकने वाले खाली स्कूल भवनों की सूची जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई जाए तथा भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील स्कूल भवनों का विवरण भी समय पर प्रस्तुत किया जाए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर कांगड़ा में शहीदों को श्रद्धांजलि, विवेक चौहान बोले- अमर बलिदान हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला स्थित उपायुक्त कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र रक्षा की शपथ ली। सहायक आयुक्त विवेक चौहान ने कारगिल के वीर सैनिकों के बलिदान को देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Solan: सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: 3 अलग-अलग ऑपरेशन में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार; 24 घंटे में चोरी का केस भी...

सोलन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया और तीन अलग-अलग ऑपरेशनों में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी मामलों में जांच जारी है।

Solan: सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा बरामद; दो युवक गिरफ्तार, 3 दिन का पुलिस रिमांड

सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने कुमारहट्टी में नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

Kangra: कांगड़ा पुलिस का एंटी-चिट्टा अभियान जारी, रेलवे ओवरब्रिज के पास दो युवक गिरफ्तार; 2.36 ग्राम हेरोइन बरामद

कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने समेला रेलवे ओवरब्रिज के पास कार्रवाई करते हुए 2.36 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।