Kangra: भीषण गर्मी में ददरोली के युवाओं का बड़ा कदम, राहगीरों को बांटा ठंडा मीठा पानी, लोगों ने की जमकर सराहना

Date:

--Advertisement--

मंगलवार दोपहर भीषण गर्मी के बीच मँझग्रां पंचायत के वार्ड ददरोली में स्थानीय युवाओं ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए छबील लगाई। इस दौरान राहगीरों और क्षेत्रवासियों को ठंडा मीठा पानी वितरित किया गया, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।

युवाओं के इस सेवा कार्य की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया। इस मौके पर इंदरदीप, अंकित, अभी, गोलू, शिशु, बंटू, पवन, विंदुनाथ, संजय और शुभम ने सक्रिय रूप से सहयोग दिया।

Advertisement

युवाओं ने कहा कि गर्मी के मौसम में लोगों की सेवा करना उनका उद्देश्य है और आगे भी ऐसे सामाजिक कार्य जारी रहेंगे। छबील के माध्यम से राहगीरों को ठंडा मीठा पानी पिलाकर उन्होंने मानव सेवा का संदेश दिया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शिकागो दौरा किया रद्द, मीलों पैदल चलकर बोह आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे केवल सिंह पठानिया; बोले- शाहपुर की जनता की सेवा ही...

शाहपुर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बोह क्षेत्र में बादल फटने से प्रभावित गांवों का दौरा करने के लिए अपना शिकागो दौरा रद्द कर दिया। उन्होंने राहत शिविर पहुंचकर प्रभावित परिवारों को सहायता का भरोसा दिया और राहत कार्यों की समीक्षा की।

Dharmendra Pradhan Himachal Connection & Love Story: क्या आप जानते हैं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का ससुराल हिमाचल में है? जानिए उनकी लव स्टोरी...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का हिमाचल प्रदेश से भी गहरा रिश्ता है। उनकी पत्नी मृदुला ठाकुर मंडी जिले के कोठुआ गांव की रहने वाली हैं। जानिए दोनों की मुलाकात, शादी और परिवार की दिलचस्प कहानी।

Kangra: गगल एयरपोर्ट के पास जमीन खरीद घोटाले में बड़ा खुलासा, खरीदार की जगह दूसरों ने किए हस्ताक्षर; विजिलेंस जांच में नए राज सामने...

गगल एयरपोर्ट के पास धारा 118 के कथित उल्लंघन से जुड़ी जमीन खरीद मामले में विजिलेंस जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। प्रारंभिक जांच में खरीदार की जगह अन्य लोगों के हस्ताक्षर और फर्जी कृषि प्रमाणपत्र के जरिए जमीन खरीदने के संकेत मिले हैं।

Himachal: देहदान की इच्छा लेकर IGMC पहुंचे 78 वर्षीय बुजुर्ग, दो दिन भटकने के बाद लौटे निराश; अब जांच के आदेश

सुबाथू के 78 वर्षीय सुरेंद्र सिंह देहदान की इच्छा लेकर आईजीएमसी शिमला पहुंचे, लेकिन उनका दावा है कि दो दिन तक विभागों के चक्कर लगाने के बाद उन्हें दूरी का हवाला देकर मना कर दिया गया। मामले पर अब जांच की बात कही गई है।