Kangra: खेत में काम कर रही महिला पर कृषि यंत्र से हमला! गंभीर हालत में टांडा रेफर, पुलिस जांच में जुटी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत मूहल गांव में खेत में काम कर रही एक महिला के गंभीर रूप से घायल होने की घटना सामने आई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार तकरेड़-मूहल निवासी प्रकाश चंद ने बताया कि वह अपनी पत्नी शशि बाला के साथ घर के समीप खेतों में काम कर रहा था। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने कथित रूप से मोटरयुक्त कृषि यंत्र से उसकी पत्नी पर हमला कर दिया। इस घटना में शशि बाला गंभीर रूप से घायल हो गईं।

Advertisement

घटना के बाद घायल महिला को तुरंत उपचार के लिए देहरा अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया। फिलहाल महिला का उपचार टांडा मेडिकल कॉलेज में जारी है।

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना देहरा ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

पुलिस जिला देहरा के एसपी मयंक चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में NDPS Act के वांछित आरोपी पर पुलिस का शिकंजा, शाहपुर पुलिस ने 25 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार

कांगड़ा की शाहपुर पुलिस ने NDPS Act से जुड़े FIR No. 132/25 में वांछित 25 वर्षीय आकाश दीप सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी गुरदासपुर, पंजाब का निवासी है।

Hamirpur: हमीरपुर ITI में एडमिशन का आखिरी मौका, 30 सीटों पर स्पॉट राउंड; 7 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

राजकीय ITI हमीरपुर में सत्र 2026-27 के लिए 30 खाली सीटों पर स्पॉट राउंड से दाखिले का मौका है। इच्छुक अभ्यर्थी 7 सितंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। काउंसलिंग दोपहर 2 बजे से शुरू होगी।

Hamirpur: पंचायत घर में 2 बीयर के कैन मिलने से मचा हड़कंप, 2 महिला प्रधानों और 3 सचिवों के बीच विवाद; पुलिस ने कराया...

हमीरपुर के बमसन ब्लॉक टौणीदेवी में पंचायत घर में 2 बीयर के कैन मिलने के बाद दो महिला प्रधानों के बीच विवाद चर्चा में है। शिकायत के बाद पुलिस ने दूसरी महिला प्रधान और तीन सचिवों का एल्कोहल मेडिकल करवाया है।

Mandi: थुनाग बस अड्डे के पास खड्ड में मिला व्यक्ति का शव, इलाके में मची सनसनी; तेज बहाव में बहने की आशंका

मंडी के थुनाग बस अड्डे के पास खड्ड में रविवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान तुलसी राम के रूप में हुई है। प्रशासन ने परिवार को 25 हजार रुपये की फौरी राहत दी है।