Kangra: जिया में भीषण अग्निकांड से तीन परिवारों का सबकुछ राख, शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने मचाई तबाही

Date:

--Advertisement--

पालमपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत जिया में एक भीषण अग्निकांड ने तीन परिवारों को भारी नुकसान पहुंचाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिया गांव में रमेश चंद, राजों राम और बबलू कुमार के मकान आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरे मकानों को अपनी चपेट में ले लिया और परिवारों की वर्षों की जमा पूंजी राख में तब्दील हो गई।

ग्राम पंचायत जिया के प्रधान झोंफी राम ने बताया कि आग लगने के समय मकान मालिक घर पर मौजूद नहीं थे। आग की लपटें उठती देख स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी गई। गांववासियों और दमकल विभाग की टीम ने काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक मकानों के भीतर रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल और जिला परिषद सदस्य नवी ठाकुर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर नुकसान का जायजा लिया और अपनी ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही सरकार और प्रशासन से हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा भी दिया।

इस दौरान स्थानीय युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों ने राहत एवं बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Mandi: मंडी में अधिकारियों पर जमकर बरसीं कंगना रणौत, बोलीं- जुमले नहीं, जमीन पर काम चाहिए; ‘एक दिन प्रशासन मिला तो सारी फाइलें निपटा...

मंडी में दिशा समिति की बैठक में सांसद कंगना रणौत अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर जमकर नाराज हुईं। उन्होंने कहा कि जुमले और स्पष्टीकरण नहीं, धरातल पर काम चाहिए। सांसद निधि और केंद्रीय योजनाओं की स्वीकृत राशि खर्च न होने पर अधिकारियों से जवाबदेही तय करने को कहा।

Kangra: द्रोणाचार्य कॉलेज रैत में रोटरैक्ट क्लब ने ‘Spreading Smiles’ के साथ मनाया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को चॉकलेट-कार्ड और पेन देकर जताया आभार

द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज रैत में रोटरैक्ट क्लब ने “Spreading Smiles” थीम के साथ शिक्षक दिवस मनाया। कार्यक्रम में शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया और रोटरी क्लब शाहपुर ने पांच शिक्षकों को Teachers’ Award 2026 प्रदान किया।

Kangra: डीएवी स्कूल मनेई में शिक्षक दिवस की धूम, गीत-नृत्य और कविताओं से छात्रों ने शिक्षकों को दिया खास सम्मान

डीएवी स्कूल मनेई में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, भाषण और कविताओं की प्रस्तुतियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। शिक्षकों के लिए मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।

Kangra: शिक्षक दिवस पर रोटरी क्लब शाहपुर ने 5 शिक्षकों को किया सम्मानित, डॉ. विजय शर्मा बोले- शिक्षक ही राष्ट्र के सच्चे निर्माता

शिक्षक दिवस पर रोटरी क्लब शाहपुर ने पीजी द्रोणाचार्य कॉलेज रैत में समारोह आयोजित कर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पांच शिक्षकों को टीचर्स अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया। डॉ. विजय शर्मा ने शिक्षकों को राष्ट्र का सच्चा निर्माता बताया।