Mandi: मंडी में दर्दनाक हादसा: 200 फीट गहरी खाई में गिरी कार, ड्यूटी पर जा रहा जलशक्ति विभाग का कर्मचारी गंभीर घायल

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। जिले की खुनागी-सुराह सड़क पर चंदू नाला के पास एक आल्टो कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल की पहचान रूप सिंह पुत्र जसवंत सिंह, निवासी गांव सुराह, जिला मंडी के रूप में हुई है। वह जलशक्ति विभाग में वाटरगार्ड के पद पर कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह वह अपनी कार नंबर HP 22-4659 में सवार होकर ड्यूटी के लिए निकले थे। इसी दौरान चंदू नाला के समीप उनकी कार अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी।

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खाई में गिरते समय वाहन के कई बार पलटे लगने से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को खाई से बाहर निकाला।

इसके बाद रूप सिंह को तुरंत नागरिक अस्पताल बगस्याड पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक रेफर कर दिया।

उधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Mandi: मंडी में अधिकारियों पर जमकर बरसीं कंगना रणौत, बोलीं- जुमले नहीं, जमीन पर काम चाहिए; ‘एक दिन प्रशासन मिला तो सारी फाइलें निपटा...

मंडी में दिशा समिति की बैठक में सांसद कंगना रणौत अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर जमकर नाराज हुईं। उन्होंने कहा कि जुमले और स्पष्टीकरण नहीं, धरातल पर काम चाहिए। सांसद निधि और केंद्रीय योजनाओं की स्वीकृत राशि खर्च न होने पर अधिकारियों से जवाबदेही तय करने को कहा।

Kangra: द्रोणाचार्य कॉलेज रैत में रोटरैक्ट क्लब ने ‘Spreading Smiles’ के साथ मनाया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को चॉकलेट-कार्ड और पेन देकर जताया आभार

द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज रैत में रोटरैक्ट क्लब ने “Spreading Smiles” थीम के साथ शिक्षक दिवस मनाया। कार्यक्रम में शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया और रोटरी क्लब शाहपुर ने पांच शिक्षकों को Teachers’ Award 2026 प्रदान किया।

Kangra: डीएवी स्कूल मनेई में शिक्षक दिवस की धूम, गीत-नृत्य और कविताओं से छात्रों ने शिक्षकों को दिया खास सम्मान

डीएवी स्कूल मनेई में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, भाषण और कविताओं की प्रस्तुतियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। शिक्षकों के लिए मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।

Kangra: शिक्षक दिवस पर रोटरी क्लब शाहपुर ने 5 शिक्षकों को किया सम्मानित, डॉ. विजय शर्मा बोले- शिक्षक ही राष्ट्र के सच्चे निर्माता

शिक्षक दिवस पर रोटरी क्लब शाहपुर ने पीजी द्रोणाचार्य कॉलेज रैत में समारोह आयोजित कर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पांच शिक्षकों को टीचर्स अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया। डॉ. विजय शर्मा ने शिक्षकों को राष्ट्र का सच्चा निर्माता बताया।