Mandi: मंडी में दर्दनाक अग्निकांड: थाटा पंचायत के नीरू गांव में दोमंजिला मकान जलकर राख, 20 लाख का नुकसान

Date:

--Advertisement--

मंडी जिले के सराज क्षेत्र के तहत आने वाली ग्राम पंचायत थाटा के नीरू गांव में शनिवार दोपहर एक भीषण अग्निकांड सामने आया। इस हादसे में एक परिवार का दोमंजिला मकान रहस्यमयी परिस्थितियों में आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस घटना में परिवार को लगभग 20 लाख रुपये का भारी नुकसान हुआ है, जिससे उनके सामने रहने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर नीरू गांव निवासी सोतू राम पुत्र बगीदु राम के घर में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे दोमंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

Advertisement

इस अग्निकांड में घर के अंदर रखा घरेलू सामान, अनाज, कपड़े, फर्नीचर और अन्य कीमती वस्तुएं पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं। घटना की सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन किया। एसडीएम बालीचौकी बचित्र सिंह ने बताया कि प्रभावित परिवार को फौरी राहत राशि प्रदान कर दी गई है और विस्तृत नुकसान रिपोर्ट तैयार की जा रही है, ताकि नियमों के तहत मुआवजा दिया जा सके। प्रशासन ने परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के बोह में तबाही के बीच बोले केवल सिंह पठानिया, हर प्रभावित परिवार के साथ चट्टान बनकर खड़ी है सरकार

शाहपुर के बोह और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश से प्रभावित परिवारों के समर्थन में विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार और कांग्रेस पार्टी हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने भी वीडियो कॉल के जरिए सहायता का भरोसा दिया।

Kangra: शाहपुर के बोह में भारी बारिश से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे DC हेमराज बैरवा, 160 लोगों के लिए राहत शिविर की व्यवस्था

कांगड़ा के शाहपुर स्थित बोह क्षेत्र में भारी बारिश से प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे उपायुक्त हेमराज बैरवा। प्रशासन ने 160 लोगों के लिए राहत शिविर बनाया है और भोजन, पेयजल सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।

Kangra: शाहपुर विधानसभा की दुरगेला पंचायत के ठम्बां का 19 वर्षीय युवक HRTC बस में चिट्टे के साथ गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

नूरपुर पुलिस ने ‘नशा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत कंडवाल पुलिस बैरियर पर एचआरटीसी बस से 10.16 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

हिमाचल के युवा भी पहुंचे संसद मार्च में, लाठीचार्ज के बाद मचा हड़कंप; छात्रा शरण्या बोलीं- ‘मुझे भी हिरासत में लिया गया’

दिल्ली में आयोजित संसद मार्च में हिमाचल प्रदेश के कई युवा शामिल हुए। ठियोग की छात्रा शरण्या वर्मा ने हिरासत में लिए जाने का दावा किया, जबकि लाठीचार्ज के विरोध में शिमला के रिज मैदान पर सांकेतिक धरना भी आयोजित किया गया।