Una: अम्ब-अंदौरा से कोलकाता के लिए शुरू हुई गुरुमुखी एक्सप्रैस, सांसद अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी

ऊना/अम्ब, 6 जून। हिमाचल प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण रेल सौगात के रूप में अम्ब-अंदौरा से कोलकाता के बीच गुरुमुखी एक्सप्रैस ट्रेन सेवा शनिवार से शुरू हो गई। इस बहुप्रतीक्षित ट्रेन को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने अम्ब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से विधिवत हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन के शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि तथा भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री वीरेन्द्र कंवर, पूर्व विधायक बलवीर सिंह, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, पूर्व विधायक नवीन धीमान तथा भाजपा जिलाध्यक्ष शाम मिन्हास सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस नई रेल सेवा को क्षेत्र के विकास और यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान आयोजित सम्मान समारोह में चिंतपूर्णी और गगरेट विधानसभा क्षेत्रों से निर्वाचित भाजपा समर्थित जिला परिषद सदस्यों योगराज योगी, पवनजीत सिंह, अरुण लता, पवन कुमार नम्बरदार, आरती देवी और गुरुमुख सिंह सहित पंचायत समिति सदस्यों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा नगर पंचायत अम्ब के नवनिर्वाचित पार्षदों ने सांसद अनुराग ठाकुर का सम्मान किया। इस दौरान सांसद ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनीं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ क्षेत्र में चल रहे तथा प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।

गुरुमुखी एक्सप्रैस के संचालन से हिमाचल प्रदेश और पूर्वी भारत के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने के साथ-साथ पर्यटन, व्यापार और सामाजिक संपर्क को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!