Himachal: फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: दो कारों की आमने-सामने टक्कर में महिला की मौत, 10 घायल

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर जिले के नादौन थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। हादसा हमीरपुर फोरलेन पर भूंपल के निकट सुकराला नाले पर बने पुल के पास हुआ, जहां दो कारों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली निवासी एक परिवार हमीरपुर के हीरानगर स्थित अपने रिश्तेदारों के यहां आया हुआ था। शुक्रवार शाम परिवार कार में सवार होकर ज्वालामुखी की ओर जा रहा था। इसी दौरान सुकराला नाले पर बने पुल के पास विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य कार से उनकी कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में अर्टिगा कार में सवार दिल्ली निवासी विजय कुमार, विनय कुमार, पदमा देवी, मानवी और बुल्लो गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं तीन छोटे बच्चे सांची, सानया और वान्या सहित माल्या देवी को भी चोटें आई हैं। दूसरी कार में सवार चिराग और अक्षित भी घायल हुए हैं।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को नादौन अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। दुर्भाग्यवश दिल्ली निवासी पदमा देवी ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निर्मल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम और यातायात प्रभारी नरेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HP Board को मिला नया सचिव! पद संभालते ही एक्शन मोड में दिखे अंकुश शर्मा, विद्यार्थियों के लिए किया बड़ा वादा

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला को नया सचिव मिल गया है। 2018 बैच के HAS अधिकारी अंकुश शर्मा ने पदभार संभालते ही बोर्ड की विभिन्न शाखाओं का दौरा किया और विद्यार्थियों को बेहतर, पारदर्शी व तकनीक-सक्षम सेवाएं देने का भरोसा जताया।

Kangra: शाहपुर के धारकंडी में भारी बारिश से बिगड़े हालात, विधायक केवल सिंह पठानिया ने अधिकारियों को दिए राहत-बचाव तेज करने के निर्देश

कांगड़ा के शाहपुर क्षेत्र में भारी बारिश और भूस्खलन के बीच विधायक केवल सिंह पठानिया ने प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। प्रभावित परिवारों तक मदद पहुंचाने और बंद सड़कों को जल्द खोलने पर जोर दिया गया है।

Kangra: कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के छात्र वरुण चंदेल ने अग्निवीर परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया विद्यालय और प्रदेश का मान

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के कक्षा 12वीं के छात्र वरुण चंदेल ने अग्निवीर परीक्षा उत्तीर्ण कर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले उन्होंने नेपाल में आयोजित इंडो–नेपाल स्कूल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया था।

Himachal: खुदाई से पहले यह ऐप नहीं देखा तो हो सकता है बड़ा नुकसान! DC अनुपम कश्यप ने सभी विभागों और लोगों को किया...

शिमला में आयोजित कार्यशाला में DC अनुपम कश्यप ने “Call Before You Dig (CBuD)” ऐप के उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खुदाई शुरू करने से पहले ऐप का इस्तेमाल करने से भूमिगत पाइपलाइन, बिजली और गैस लाइनों को नुकसान से बचाया जा सकता है।