Kangra: हरड़ पुल पर नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 1.345 किलो चरस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

नूरपुर, 4 जून: नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। हरड़ पुल के समीप नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक कार से 1.345 किलोग्राम चरस बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीआईए टीम को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर हरड़ पुल के पास निगरानी और नाकाबंदी की गई। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी एक संदिग्ध ऑल्टो कार (एचपी40ए-7048) की स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार की चालक सीट के नीचे छिपाकर रखा गया एक काला प्लास्टिक का लिफाफा बरामद हुआ। जब पुलिस ने उसकी जांच की तो उसमें से 1.345 किलोग्राम चरस बरामद हुई।

Advertisement

पुलिस ने मौके पर ही मादक पदार्थ और तस्करी में इस्तेमाल किए गए वाहन को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अश्वनी कुमार (38) पुत्र प्रकाश चंद निवासी गांव भाली, तहसील जवाली, जिला कांगड़ा तथा सुनील राणा उर्फ ईशु (29) पुत्र जगरूप सिंह निवासी गांव सहवां, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

इस संबंध में पुलिस थाना नूरपुर में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस मामले से जुड़े अवैध नेटवर्क, चरस की सप्लाई चेन और अन्य संभावित आरोपियों की पहचान के लिए गहन जांच कर रही है।

पुलिस जिला नूरपुर ने आम जनता से भी अपील की है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें। यदि किसी को अपने आसपास नशीले पदार्थों की तस्करी या किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Mandi: मंडी में अधिकारियों पर जमकर बरसीं कंगना रणौत, बोलीं- जुमले नहीं, जमीन पर काम चाहिए; ‘एक दिन प्रशासन मिला तो सारी फाइलें निपटा...

मंडी में दिशा समिति की बैठक में सांसद कंगना रणौत अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर जमकर नाराज हुईं। उन्होंने कहा कि जुमले और स्पष्टीकरण नहीं, धरातल पर काम चाहिए। सांसद निधि और केंद्रीय योजनाओं की स्वीकृत राशि खर्च न होने पर अधिकारियों से जवाबदेही तय करने को कहा।

Kangra: द्रोणाचार्य कॉलेज रैत में रोटरैक्ट क्लब ने ‘Spreading Smiles’ के साथ मनाया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को चॉकलेट-कार्ड और पेन देकर जताया आभार

द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज रैत में रोटरैक्ट क्लब ने “Spreading Smiles” थीम के साथ शिक्षक दिवस मनाया। कार्यक्रम में शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया और रोटरी क्लब शाहपुर ने पांच शिक्षकों को Teachers’ Award 2026 प्रदान किया।

Kangra: डीएवी स्कूल मनेई में शिक्षक दिवस की धूम, गीत-नृत्य और कविताओं से छात्रों ने शिक्षकों को दिया खास सम्मान

डीएवी स्कूल मनेई में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, भाषण और कविताओं की प्रस्तुतियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। शिक्षकों के लिए मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।

Kangra: शिक्षक दिवस पर रोटरी क्लब शाहपुर ने 5 शिक्षकों को किया सम्मानित, डॉ. विजय शर्मा बोले- शिक्षक ही राष्ट्र के सच्चे निर्माता

शिक्षक दिवस पर रोटरी क्लब शाहपुर ने पीजी द्रोणाचार्य कॉलेज रैत में समारोह आयोजित कर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पांच शिक्षकों को टीचर्स अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया। डॉ. विजय शर्मा ने शिक्षकों को राष्ट्र का सच्चा निर्माता बताया।