Kangra: ततवानी में 5 करोड़ से होंगे फ्लड प्रोटेक्शन कार्य, सलवाना स्कूल को मिली बड़ी सौगात; Kewal Singh Pathania ने किए कई बड़े ऐलान

Date:

--Advertisement--

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के ततवानी इलाके में बाढ़ सुरक्षा और विकास कार्यों को लेकर बड़ी घोषणा की गई है। शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि क्षेत्र में फ्लड प्रोटेक्शन और संरक्षण कार्यों पर लगभग 5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने यह घोषणा राजकीय प्राथमिक विद्यालय सलवाना में 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित तीन अतिरिक्त कमरों के लोकार्पण समारोह के दौरान की।

कार्यक्रम में कप्तान सिंह गुलेरिया और उनकी पत्नी रीना गुलेरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सरकार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और बाढ़ से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए व्यापक स्तर पर रिटेनिंग वॉल और फ्लड प्रोटेक्शन कार्य करवाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित रैत-कोहला सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और जल्द ही सड़क की टायरिंग का काम शुरू किया जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी और आवागमन पहले से अधिक सुगम होगा।

Advertisement

विधायक ने कहा कि विद्यालय परिसर में 2.50 लाख रुपये की लागत से रिटेनिंग वॉल का निर्माण भी करवाया जाएगा। इसके अलावा ततवानी के समीप एक इको पार्क विकसित करने की योजना प्रस्तावित है, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय लोगों को भी लाभ होगा। उन्होंने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों की मांग पर सलवाना और खबल गांवों में रास्तों के निर्माण का भी आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के दौरान उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय समयाल ने विद्यालय में अतिरिक्त कमरों के निर्माण और लोकार्पण के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इन कमरों के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कप्तान सिंह गुलेरिया की भी सराहना की।

गौरतलब है कि विद्यालय के लिए बनाए गए इन तीन अतिरिक्त कमरों का निर्माण कप्तान सिंह गुलेरिया द्वारा करवाया गया है। इस अवसर पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने कप्तान सिंह गुलेरिया और उनकी पत्नी रीना गुलेरिया को चंबा थाल भेंट कर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में कप्तान सिंह गुलेरिया ने कहा कि उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा इसी विद्यालय से प्राप्त की है और अपने स्कूल के विकास में योगदान देना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है।

ग्राम पंचायत प्रधान अजय कुमार ने समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य लोगों का स्वागत करते हुए पंचायत में आने के लिए उनका धन्यवाद किया। कार्यक्रम में एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, ओएसडी आयुष विभाग डॉ. सुनीत पठानिया, जीएम इंडस्ट्री ओम राज, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी, विद्यालय स्टाफ तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: हिमाचल में सड़क हादसों पर लगेगी लगाम! सरकार ने ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने का लिया बड़ा फैसला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बढ़ते सड़क हादसों को रोकने के लिए ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने का बड़ा फैसला लिया है। संयुक्त टीम दुर्घटना संभावित स्थलों का निरीक्षण करेगी और वहां सुरक्षा संबंधी आवश्यक कार्य कराए जाएंगे।

हिमाचल हाईकोर्ट के दो बड़े फैसले! HRTC ड्राइवर के वेतन मामले में राहत, शिक्षक बिक्रम सिंह को मिली अग्रिम जमानत

हिमाचल हाईकोर्ट ने एचआरटीसी ड्राइवर के वेतन पुनर्निर्धारण मामले में निगम को दोबारा विचार करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, सुजानपुर से जुड़े मामले में स्कूल शिक्षक बिक्रम सिंह को अग्रिम जमानत भी प्रदान की गई है।

HRTC भर्ती में बड़ा बवाल! 50 पदों के लिए पहुंचे 2000 से ज्यादा अभ्यर्थी, हंगामे के बाद पूरी भर्ती प्रक्रिया रद्द

हमीरपुर के भोटा बाइपास स्थित होटल में एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बसों के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया भारी हंगामे के बाद रद्द कर दी गई। 50 पदों के लिए 2000 से अधिक अभ्यर्थियों के पहुंचने से स्थिति बेकाबू हो गई।

Himachal: सोनम वांगचुक के समर्थन में सोलन में फूटा जनआक्रोश! युवाओं ने की भूख हड़ताल, पेपर लीक के खिलाफ 20 जुलाई को महाप्रदर्शन का...

सोलन में सोनम वांगचुक के समर्थन में युवाओं, महिलाओं और सामाजिक संगठनों ने एक दिवसीय भूख हड़ताल कर पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने 20 जुलाई को महाप्रदर्शन का भी ऐलान किया।