Kullu: कुल्लू में दिल दहला देने वाली वारदात: दिल्ली के पर्यटकों की कार ने राहगीर को टक्कर मारने के बाद दोबारा कुचला, मौके पर मौत

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। आरोप है कि दिल्ली से आए पर्यटकों की एक तेज रफ्तार कार ने पहले एक राहगीर को टक्कर मारी और फिर सड़क पर घायल पड़े व्यक्ति के ऊपर दोबारा वाहन चढ़ा दिया। इस घटना में घायल व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार दोपहर करीब 12:15 बजे नग्गर रोड फार्म के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शी टैक्सी चालक ओमप्रकाश के मुताबिक दिल्ली नंबर की स्विफ्ट कार (DL12CU0584) में दो युवक और एक युवती सवार थे। बताया गया कि कार में तेज संगीत बज रहा था और वाहन में बैठे लोग बियर पी रहे थे। इसी दौरान नग्गर फार्म रोड के पास चालक ने कथित रूप से कार को गलत दिशा में मोड़ दिया और सड़क किनारे चल रहे रामकृष्ण नामक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी।

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर लगने के बाद रामकृष्ण करीब 25 फीट दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि इसके बाद चालक ने वाहन रोकने के बजाय कार को पीछे किया और घायल व्यक्ति के ऊपर दोबारा गाड़ी चढ़ा दी। इस दर्दनाक घटना में रामकृष्ण की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बयान भी दर्ज किए गए।

पुलिस के अनुसार आरोपी चालक की पहचान 29 वर्षीय विक्रांत विज निवासी करोल बाग, नई दिल्ली के रूप में हुई है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कार में सवार अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

13 करोड़ की जमीन डील में बड़ा खुलासा, विधायक के करीबी नेक राम की गिरफ्तारी के बाद 300 रजिस्ट्रियां कब्जे में; धर्मशाला-पलमपुर में संपत्तियों...

13 करोड़ रुपये की जमीन खरीद-फरोख्त मामले में विजिलेंस ने धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा के करीबी बताए जा रहे नेक राम को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान धर्मशाला और पालमपुर में संपत्तियों का पता चला है और करीब 300 रजिस्ट्रियों की प्रमाणित प्रतियां कब्जे में ली गई हैं।

हिमाचल में सरकारी सेवाओं का बदलेगा तरीका, Him Access और Him Parivar पर अब आधार से होगा वेरिफिकेशन; 72 सेवाएं नई व्यवस्था में शामिल

हिमाचल प्रदेश में Him Access और Him Parivar पोर्टल पर अब आधार आधारित प्रमाणीकरण की सुविधा मिलेगी। 72 सरकारी सेवाओं को नई व्यवस्था में शामिल किया गया है, जिससे फर्जी पहचान और डुप्लीकेट पंजीकरण पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

हिमाचल के 155 सरकारी CBSE स्कूलों में बदलेंगे स्किल एजुकेशन के ट्रेड, पुराने विषय होंगे बाहर; बैंकिंग से GIS और इलेक्ट्रिकल टेक्नोलॉजी तक नए...

हिमाचल प्रदेश के 155 सरकारी CBSE स्कूलों में स्किल एजुकेशन के कई पुराने ट्रेड बदले जाएंगे। बैंकिंग, फूड न्यूट्रिशन, GIS और इलेक्ट्रिकल टेक्नोलॉजी जैसे नए रोजगारोन्मुख विषय लाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है।

Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार पर बड़ा अपडेट, प्रभावित परिवारों को मिलेगा R&R का लाभ; केवल सिंह पठानिया बोले- विकास के साथ हितों की...

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के साथ प्रभावित परिवारों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। पात्र परिवारों को नियमानुसार मुआवजा और R&R का लाभ दिया जाएगा, जबकि एयरपोर्ट विस्तार से पर्यटन, रोजगार और व्यापार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।