Kangra: शाहपुर में कांग्रेस की बड़ी बढ़त! 61 में से 47 पंचायतों में कांग्रेस विचारधारा के प्रधान, केवल सिंह पठानिया ने बताई जीत की असली वजह

Date:

--Advertisement--

शाहपुर में सोमवार को नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह के दौरान शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सभी विजयी प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने पंचायत चुनावों में कांग्रेस विचारधारा से जुड़े उम्मीदवारों की सफलता को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व, जनकल्याणकारी नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की 61 पंचायतों में से 47 पंचायतों में कांग्रेस विचारधारा के प्रधान निर्वाचित होकर आए हैं। इसके अलावा क्षेत्र की चार जिला परिषद सीटों में से तीन सीटों पर भी कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।

उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर वार्ड पंच से लेकर जिला परिषद सदस्य तक कांग्रेस विचारधारा को जनता का व्यापक समर्थन मिला है। यह परिणाम प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों, जनहित की योजनाओं और जनता के बीच बने विश्वास को दर्शाता है।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पंचायत चुनावों के नतीजों ने स्पष्ट कर दिया है कि लोग विकास और जनसेवा की राजनीति को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों से अपेक्षा जताई कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए अपने-अपने क्षेत्रों के विकास और जनकल्याण के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Advertisement

समारोह में बड़ी संख्या में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विजयी प्रतिनिधियों का सम्मान भी किया गया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की गई।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में पुलिस अधिकारियों की बड़ी कार्यशाला! नई आपराधिक कानून और डिजिटल पुलिसिंग पर दिए गए अहम निर्देश

धर्मशाला स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस महानिरीक्षक (क्राइम) श्रीमती रानी बिन्दु की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें नई आपराधिक कानून, CCTNS, ICJS, ई-साक्ष्य एप और न्यू पुलिसिंग के प्रभावी क्रियान्वयन पर अधिकारियों को प्रशिक्षण और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

NEET UG 2026: पहले ही प्रयास में कुल्लू के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास! 28 में से 7 ने हासिल की सफलता

नीट यूजी 2026 के परिणामों में आकाश इंस्टीट्यूट कुल्लू और कुल्लू कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की संयुक्त पहल ने पहले ही वर्ष में शानदार सफलता हासिल की है। स्कूल इंटीग्रेटेड प्रोग्राम के तहत 28 विद्यार्थियों में से 7 ने परीक्षा पास कर 25 प्रतिशत चयन अनुपात दर्ज किया।

HPU BA Second Year Result: राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार ने फिर किया कमाल! 100% रिजल्ट, रेखा बनी कॉलेज टॉपर

एचपीयू बीए द्वितीय वर्ष परीक्षा परिणाम में राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। छात्रा रेखा ने 85 प्रतिशत अंक हासिल कर कॉलेज टॉप किया, जबकि कल्पना दूसरे और ईशा शर्मा व अवंतिका संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।

Kangra: धर्मशाला RTA बैठक की तारीख बदली! अब 31 जुलाई को होगी बैठक, आवेदन जमा करने की नई अंतिम तिथि भी जारी

धर्मशाला क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) की 27 जुलाई को प्रस्तावित बैठक अब प्रशासनिक कारणों से 31 जुलाई को आयोजित की जाएगी। साथ ही बैठक से संबंधित मामलों के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 जुलाई शाम 5 बजे तक कर दी गई है।