Kangra: शाहपुर अस्पताल को मिली बड़ी सौगात! 28 लाख की अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन शुरू, अब हजारों मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा टांडा

Date:

--Advertisement--

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवळ सिंह पठानिया ने सोमवार को नागरिक अस्पताल शाहपुर में लगभग 28 लाख रुपये की लागत से स्थापित अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन का विधिवत शुभारंभ किया। इस नई स्वास्थ्य सुविधा के शुरू होने से शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ ज्वाली विधानसभा क्षेत्र और चंबा जिले के भटियात क्षेत्र के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर केवळ सिंह पठानिया ने कहा कि पिछले कई वर्षों से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध नहीं थी, जिसके कारण विशेष रूप से गरीब और जरूरतमंद लोगों को जांच करवाने के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा जाना पड़ता था। इससे लोगों को समय और धन दोनों की अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ती थी। अब यह सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

Advertisement

उन्होंने इस महत्वपूर्ण सुविधा के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने क्षेत्र की जरूरतों को समझते हुए जनता को यह बहुप्रतीक्षित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाई है। उन्होंने बताया कि लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा नागरिक अस्पताल शाहपुर का नया भवन लगभग पूर्ण हो चुका है और इसे जल्द ही जनता को समर्पित किया जाएगा।

केवळ सिंह पठानिया ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में अस्पताल भवन के लिए 4 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि भी स्वीकृत की गई है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक करोल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और जिला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। उन्होंने अस्पताल के विकास कार्यों और नई सुविधाओं पर भी प्रकाश डाला।

इस अवसर पर सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड के एचआर विभाग के प्रमुख शैलेश दत्त विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद विधायक ने निर्माणाधीन शाहपुर अस्पताल भवन, पॉली क्लीनिक शाहपुर तथा शहीद स्मारक का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।

कार्यक्रम में एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, ओएसडी आयुष डॉ. सुनीत पठानिया, बीएमओ शाहपुर डॉ. कविता, एटीसी शाहपुर की प्रभारी डॉ. सुनंदा पठानिया, पूर्व विधानसभा सचिव गोवर्धन, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण बीएम ठाकुर, एसीएफ पंकज, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, अधिशासी अभियंता विद्युत अमित शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण नीरज जसवाल, सहायक अभियंता लोक निर्माण विपुल पुंज, डॉ. निखिल, डॉ. साहिल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटाकू, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य सुरिंद्र कुमार, संदीप, मीना देवी, पेंशन सेल के प्रधान प्रदीप बलौरिया, पूर्व जिला परिषद सदस्य नीना ठाकुर, ओंकार राणा, वरयाम सिंह, विभिन्न पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधान-उपप्रधान, नगर पंचायत शाहपुर के पार्षद, अस्पताल स्टाफ तथा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: आनी में बाजार गई महिला लापता, पति की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज; पुलिस ने शुरू की तलाश

कुल्लू जिले के आनी में बाजार गई एक महिला के वापस नहीं लौटने पर उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता को आशंका है कि कोई व्यक्ति महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने BNS की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Kangra: चढ़ी में 450 विद्यार्थी दिखाएंगे वैज्ञानिक प्रतिभा, विधायक केवल सिंह पठानिया ने स्कूल और खेल मैदान के लिए किए 21 लाख रुपये देने...

कांगड़ा जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ी में 33वीं जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का शुभारंभ विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया। दो दिवसीय आयोजन में करीब 450 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। विधायक ने स्कूल के विकास के लिए 10 लाख, खेल मैदान के लिए 10 लाख और कार्यक्रम के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान न मिलने पर पूर्व सैनिकों में नाराजगी, कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने की मांग

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने राजकीय डिग्री कॉलेज शाहपुर का नाम उनके नाम पर रखने और क्षेत्र में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। पूर्व सैनिकों ने सरकार से राजकीय सम्मान के मापदंडों पर भी जवाब मांगा है।

Kangra: धारकंडी में सड़कों पर खर्च होंगे 64 करोड़ रुपये, सल्ली स्कूल को मिला 15 लाख का स्मार्ट क्लासरूम; विधायक केवल सिंह पठानिया ने...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने धारकंडी क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सल्ली में 15 लाख रुपये से बने स्मार्ट क्लासरूम का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की विभिन्न सड़कों पर करीब 64 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने, सल्ली सड़क की मरम्मत और बस सेवा बहाल करने का आश्वासन दिया।