Shimla: पंचायत चुनाव 2026: शिमला में मतगणना केंद्रों और स्ट्रांग रूम की सूची जारी, 31 मई को आएंगे नतीजे

Date:

--Advertisement--

शिमला जिले में पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव-2026 की मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ी तैयारी पूरी कर ली है। शिमला के उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अनुपम कश्यप ने पंचायत समिति और जिला परिषद चुनावों के लिए मतगणना केंद्रों तथा स्ट्रांग रूम के स्थानों की अधिसूचना जारी कर दी है। चुनाव परिणामों की घोषणा 31 मई को मतगणना पूरी होने के बाद की जाएगी।

शुक्रवार को जारी अधिसूचना के अनुसार जिला शिमला के सभी 14 पंचायत समिति खंडों के लिए अलग-अलग मतगणना केंद्र और स्ट्रांग रूम निर्धारित किए गए हैं। इनमें बसंतपुर, छोहारा, डोडरा-क्वार, चौपाल, जुब्बल, कोटखाई, कुपवी, मशोबरा, ननखड़ी, नारकंडा, रामपुर, रोहड़ू, ठियोग और टूटीकंडी (टुटू) शामिल हैं।

पंचायत समिति चुनावों की मतगणना के लिए जिले के विभिन्न सरकारी संस्थानों और प्रशासनिक कार्यालयों में विशेष केंद्र स्थापित किए गए हैं। वहीं मतदान सामग्री और मतपेटियों को सुरक्षित रखने के लिए संबंधित स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ स्ट्रांग रूम भी बनाए गए हैं। जिला परिषद चुनावों के लिए भी पंचायत समिति क्षेत्रों में अलग-अलग मतगणना केंद्र और स्ट्रांग रूम निर्धारित किए गए हैं।

अधिसूचना के अनुसार प्रमुख मतगणना केंद्रों में टीआरएल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुब्बल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौपाल, मिनी सचिवालय कोटखाई, सहकारी प्रशिक्षण संस्थान मशोबरा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ननखड़ी और टुटू क्षेत्र का पंचायत सामुदायिक भवन बारोटी शामिल हैं।

जिला प्रशासन ने कहा है कि पंचायत चुनावों की मतगणना को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारु ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि मतगणना प्रक्रिया बिना किसी बाधा के पूरी हो सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चम्बा में भालू की दहशत से सहमे ग्रामीण, खेतों और घरों के पास लगातार हो रही मौजूदगी से बढ़ी चिंता

चम्बा के बनीखेत क्षेत्र की ग्राम पंचायत मनोला के गोली, टिकरू और मंधीयार गांव में जंगली भालू की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। खेतों और घरों के आसपास भालू देखे जाने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर उसे पकड़ने की मांग की है।

मजदूर पिता की मेहनत बनी बेटियों की ताकत, सिरमौर की सगी बहनों काजल और मंजू ने UGC-NET परीक्षा की पास

सिरमौर के शिलाई स्थित बूटियाना गांव की सगी बहनों काजल शर्मा और मंजू शर्मा ने UGC-NET परीक्षा पास कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। काजल ने हिंदी और मंजू ने इतिहास विषय में सफलता हासिल की। दोनों के पिता दिहाड़ी-मजदूरी करते हैं।

शिमला में चिट्टे के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, पंजाब-हरियाणा से जुड़े तार; गुजरात एयरपोर्ट से भी आरोपी गिरफ्तार

शिमला पुलिस ने चिट्टे के संगठित अंतर्राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया है। जांच में नेटवर्क के तार पंजाब और हरियाणा से जुड़े मिले। पुलिस ने वित्तीय लेनदेन और सप्लाई चैन की जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

दिल्ली में नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर हुई अहम चर्चा

नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान नूरपुर के मातृ-शिशु अस्पताल को जल्द शुरू करवाने सहित क्षेत्र और प्रदेश से जुड़े विकास कार्यों पर चर्चा हुई।