Himachal: हिमाचल में बड़ा गड़बड़झाला: वोट डालने पहुंचे लोग लौटे खाली हाथ, मतदाता सूची से नाम गायब!

Date:

--Advertisement--

लोकतंत्र के महापर्व में वोट डालना हर नागरिक का अधिकार माना जाता है, लेकिन हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के विकास खंड मैहला की मंगला पंचायत में कई मतदाताओं को इस अधिकार से वंचित रहना पड़ा। मतदान के दिन बड़ी संख्या में लोग उत्साह के साथ पोलिंग बूथ पहुंचे, लेकिन वहां पहुंचकर उन्हें पता चला कि मतदाता सूची में उनके नाम ही मौजूद नहीं हैं। कई मामलों में नाम और पते गलत दर्ज होने के कारण भी मतदाता वोट नहीं डाल सके।

इस बड़ी गड़बड़ी को लेकर मतदाताओं में भारी नाराजगी देखने को मिली। मनोज कुमार, राकेश कुमार और सुरेश सहित कई युवाओं और अन्य मतदाताओं ने प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए। उनका कहना है कि वे वोटर आईडी कार्ड लेकर पूरी तैयारी के साथ मतदान केंद्र पहुंचे थे, लेकिन वहां उन्हें निराशा का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने अलग-अलग बूथों पर जाकर अपना नाम तलाशने की कोशिश की, लेकिन किसी भी सूची में उनका नाम नहीं मिला। वहीं कुछ मतदाताओं के पिता के नाम भी गलत दर्ज पाए गए, जिससे वे भी मतदान से वंचित रह गए।

स्थानीय मतदाताओं ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे इस क्षेत्र के पुराने और स्थायी निवासी हैं और इससे पहले विधानसभा चुनावों में भी मतदान कर चुके हैं। ऐसे में अचानक उनके नाम वोटर लिस्ट से कैसे गायब हो गए, यह समझ से परे है।

एक ओर सरकार और चुनाव आयोग लगातार लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इस तरह की प्रशासनिक खामियां लोगों को अपने अधिकार से दूर कर रही हैं। अनुमान के मुताबिक मंगला पंचायत में करीब 40 से 45 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गायब पाए गए, जिसके कारण वे वोट नहीं डाल सके।

गुस्साए और जागरूक मतदाताओं ने इस मामले को गंभीर बताते हुए आशंका जताई है कि इसके पीछे किसी तरह की बड़ी लापरवाही या साजिश भी हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और यह स्पष्ट किया जाए कि उनके नाम वोटर सूची से क्यों हटाए गए, ताकि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न हो।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।