Kangra: कांगड़ा में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन प्लान! पंचायतों से स्कूलों तक चलेगा जागरूकता अभियान, एडीसी विनय कुमार ने दिए सख्त निर्देश

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला में नशे की रोकथाम और नियंत्रण को लेकर चल रही गतिविधियों की समीक्षा के लिए राष्ट्रीय नार्को समन्वय पोर्टल (NCORD) की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। यह बैठक एनआईसी सभागार, धर्मशाला में हुई, जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) विनय कुमार ने की। बैठक में नशे के बढ़ते प्रभाव को रोकने और युवाओं को इससे दूर रखने के लिए विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों और रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए एडीसी विनय कुमार ने कहा कि जिले की 44 चिन्हित पंचायतों में विभिन्न विभागों के अधिकारी स्कूलों का दौरा करेंगे और विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना बेहद जरूरी है।

उन्होंने यह भी कहा कि नशे के मामलों में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग को और प्रभावी बनाने की आवश्यकता है, ताकि सप्लाई चेन तक पहुंचकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। नशा तस्करी में शामिल लोगों के अवैध कब्जों को हटाया जा रहा है और यदि कोई सरकारी कर्मचारी इसमें शामिल पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है।

एडीसी ने ‘संवाद’ कार्यक्रम की भूमिका पर भी जोर दिया और शिक्षा विभाग को स्कूलों में गठित प्रहरी क्लबों को सक्रिय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए नियमित गतिविधियां आयोजित की जानी चाहिए।

उन्होंने सभी विद्यालयों को निर्देश दिए कि अपने परिसर या आसपास किसी भी नशा संबंधी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन को दें। साथ ही विद्यार्थियों के लिए नियमित कार्यशालाएं और परामर्श सत्र आयोजित करने पर भी जोर दिया गया।

विनय कुमार ने बताया कि सभी पंचायतों में नशा मुक्ति जागरूकता के लिए होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को इसके सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी नुकसान के बारे में जागरूक किया जा सके। उन्होंने निजी नशा मुक्ति केंद्रों की नियमित जांच और उनकी कार्यप्रणाली की मासिक समीक्षा के लिए मजबूत निगरानी तंत्र बनाने पर भी बल दिया।

बैठक में एएसपी (ANTF) राजेंद्र जसवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक करोल, जिला कार्यक्रम अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. अनुराधा, उपनिदेशक कृषि कुलदीप धीमान, सहायक आयुक्त आबकारी रविंद्र सिंह, उपनिदेशक शिक्षा कार्यालय से नवदीप ठाकुर और संजय ठाकुर, शिरा एनजीओ से मोनिका, एमएसटी एनजीओ से अनिल कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। डीएसपी और बीएमओ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चम्बा में भालू की दहशत से सहमे ग्रामीण, खेतों और घरों के पास लगातार हो रही मौजूदगी से बढ़ी चिंता

चम्बा के बनीखेत क्षेत्र की ग्राम पंचायत मनोला के गोली, टिकरू और मंधीयार गांव में जंगली भालू की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। खेतों और घरों के आसपास भालू देखे जाने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर उसे पकड़ने की मांग की है।

मजदूर पिता की मेहनत बनी बेटियों की ताकत, सिरमौर की सगी बहनों काजल और मंजू ने UGC-NET परीक्षा की पास

सिरमौर के शिलाई स्थित बूटियाना गांव की सगी बहनों काजल शर्मा और मंजू शर्मा ने UGC-NET परीक्षा पास कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। काजल ने हिंदी और मंजू ने इतिहास विषय में सफलता हासिल की। दोनों के पिता दिहाड़ी-मजदूरी करते हैं।

शिमला में चिट्टे के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, पंजाब-हरियाणा से जुड़े तार; गुजरात एयरपोर्ट से भी आरोपी गिरफ्तार

शिमला पुलिस ने चिट्टे के संगठित अंतर्राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया है। जांच में नेटवर्क के तार पंजाब और हरियाणा से जुड़े मिले। पुलिस ने वित्तीय लेनदेन और सप्लाई चैन की जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

दिल्ली में नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर हुई अहम चर्चा

नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान नूरपुर के मातृ-शिशु अस्पताल को जल्द शुरू करवाने सहित क्षेत्र और प्रदेश से जुड़े विकास कार्यों पर चर्चा हुई।