Kangra: 97 साल की उम्र में भी नहीं टूटा हौसला, चुनाव हारकर भी नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे कॉमरेड परस राम

Date:

--Advertisement--

जहां आज के दौर में 60-70 वर्ष की उम्र के बाद लोग सक्रिय जीवन से दूरी बना लेते हैं, वहीं जिला कांगड़ा के हटवास निवासी 97 वर्षीय कॉमरेड परस राम आज भी समाज सेवा के जज्बे से भरपूर हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनका हौसला और जोश युवाओं जैसा है। समाज में फैल रही चिट्टे और नशे की बढ़ती समस्या को लेकर वह लगातार आवाज उठा रहे हैं। इसी उद्देश्य के साथ उन्होंने ग्राम पंचायत झिकला हटवास से उपप्रधान पद का चुनाव भी लड़ा।

हालांकि चुनावी मुकाबले में उन्हें जीत हासिल नहीं हो पाई, लेकिन समाज को नशामुक्त बनाने का उनका संकल्प आज भी अटल है। आठ उम्मीदवारों के बीच हुए मुकाबले में कॉमरेड परस राम को 43 वोट मिले, लेकिन लोगों के बीच उनकी पहचान एक ईमानदार और समाजसेवी व्यक्ति के रूप में और मजबूत हुई है। चुनाव परिणाम आने के बाद उन्होंने झिकला हटवास की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मतदाता परमात्मा का रूप होता है और जनता का फैसला उन्हें पूरी तरह स्वीकार है।

कॉमरेड परस राम ने कहा कि वह उपप्रधान का चुनाव जरूर हार गए हैं, लेकिन उनका जुनून आज भी जिंदा है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव और गली-मोहल्लों में नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने चाहिए। उनका मानना है कि नशा केवल एक पंचायत की समस्या नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों से नशा तस्करों के खिलाफ कठोर कानून बनाने और उनकी नागरिकता समाप्त करने जैसे सख्त कदम उठाने की मांग की।

97 वर्ष की उम्र में भी कॉमरेड परस राम पूरी तरह सक्रिय हैं। वह आज भी बिना चश्मे के अखबार पढ़ लेते हैं। उम्र के कारण थोड़ा झुककर चलते हैं, लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने लाठी के सहारे पैदल घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और अपने विचार साझा किए।

उनकी दिनचर्या आज भी बेहद अनुशासित है। वह रोज सुबह 5 बजे उठते हैं और घर के आसपास हल्की सैर करते हैं। इसके बाद नाश्ता करते हैं। सादा भोजन जैसे रोटी और चावल उनकी मुख्य खुराक है। परिवार में उनकी पत्नी, बेटा, बहू और एक पोता हैं। उनकी एक बेटी का निधन हो चुका है, जबकि दो बेटियां अपने ससुराल में रहती हैं।

कॉमरेड परस राम केवल समाज सेवा तक ही सीमित नहीं रहे। करीब 30 वर्ष पहले उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर एक वीडियो फिल्म भी बनाई थी। उस फिल्म का प्रसारण जिला रेडक्रॉस के माध्यम से स्कूलों में बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए किया गया था। इससे पहले वह जिला परिषद का चुनाव भी लड़ चुके हैं, हालांकि उसमें भी उन्हें सफलता नहीं मिली थी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: 17 जुलाई को दाड़ी क्षेत्र में 8 घंटे बिजली रहेगी बंद, इन इलाकों के लोग पहले ही कर लें जरूरी तैयारी

कांगड़ा के दाड़ी क्षेत्र में 17 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने 11 केवी दाड़ी फीडर पर रखरखाव कार्य के चलते कई क्षेत्रों में बिजली कटौती की सूचना जारी की है।

Kangra: लदवाड़ा में नशे पर कांगड़ा पुलिस की बड़ी चोट, 33.01 ग्राम चिट्टे के साथ युवक और महिला गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने शाहपुर के लदवाड़ा चौक के पास 33.01 ग्राम चिट्टा बरामद कर उत्तर प्रदेश के एक युवक और पंजाब की एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

Kangra: 5 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा रोशन लाल, जर्जर घर और बिना बिजली के गुजर रही जिंदगी, समाजसेवी के डी...

कांगड़ा की नंदरुल पंचायत के निवासी रोशन लाल पिछले पांच वर्षों से सरकारी आवास और बिजली की सुविधा के लिए भटक रहे हैं। समाजसेवी के डी राणा ने उनके जर्जर मकान का दौरा कर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है।

Mandi: मंडी पुलिस की बड़ी कामयाबी! वर्षों से फरार घोषित अपराधी पंजाब से गिरफ्तार, 4 मामलों में था वांछित

मंडी पुलिस की पीओ सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्षों से फरार घोषित अपराधी विनोद कुमार उर्फ नोनू को पंजाब के कादियां (बटाला) से गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले के विभिन्न थानों में दर्ज चार आपराधिक मामलों में वांछित था।