Kangra: हारचक्कियां के ऐतिहासिक दंगल में गूंजे पहलवानों के दमदार दांव, बड़ी माली रही बराबरी पर खत्म

Date:

--Advertisement--

शाहपुर उपमंडल के अंतर्गत पड़ने वाले हारचक्कियां के प्रसिद्ध ऐतिहासिक लखदाता छिंज मेले में इस बार विशाल दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और अन्य राज्यों से पहुंचे नामी पहलवानों ने अखाड़े में अपने दमखम और शानदार दांवपेंच दिखाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मेले में बड़ी संख्या में लोग कुश्तियां देखने पहुंचे और पूरे दिन अखाड़े में रोमांच बना रहा।

इस मौके पर प्रसिद्ध समाजसेवी जितेंद्र गुलेरिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि प्रसिद्ध स्वर्ण व्यवसायी रिंकू वर्मा विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। मुख्यातिथि जितेंद्र गुलेरिया ने दंगल के सफल आयोजन के लिए 51 हजार रुपये की राशि भेंट की, वहीं रिंकू वर्मा ने 21 हजार रुपये का सहयोग दिया। मेला कमेटी के प्रधान त्रिलोक गुलेरिया, सचिव संजीव गुलेरिया, कोषाध्यक्ष ओंकार पलियाल और अन्य सदस्यों ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Advertisement

दंगल की छोटी माली में लक्की पहलवान और फिल्म अभिनेता दारा सिंह के पोते आकाश पहलवान के बीच मुकाबला हुआ। इस रोमांचक कुश्ती में आकाश पहलवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। वहीं बड़ी माली में बाबा फरीद दीनानगर और गौरव अजनाला के बीच जोरदार मुकाबला हुआ, लेकिन दोनों पहलवानों के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा।

मेला कमेटी के प्रधान त्रिलोक गुलेरिया ने बताया कि इस बार दंगल में हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के कई बड़े नामी पहलवानों को आमंत्रित किया गया था। दंगल में कुल 290 कुश्तियां करवाई गईं, जिन्होंने दर्शकों को पूरे दिन रोमांचित रखा। उन्होंने बताया कि अगले वर्ष आयोजित होने वाले मेले में केवल हिमाचली पहलवानों को प्राथमिकता दी जाएगी और बाहरी राज्यों के पहलवानों को केवल विशेष निमंत्रण पर बुलाया जाएगा।

मेला कमेटी ने दंगल के शांतिपूर्ण और सफल आयोजन के लिए सभी सदस्यों, ग्रामीणों और सहयोगियों का आभार जताया। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में मेले जैसा उत्साह और पारंपरिक माहौल देखने को मिला।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra Football Tournament: विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत फुटबॉल टूर्नामेंट, SAI कांगड़ा और शाहपुर फुटबॉल अकादमी की टीमों ने मारी बाजी

विकसित भारत सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी खेल प्रकोष्ठ ने जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया। इसमें SAI कांगड़ा और शाहपुर फुटबॉल अकादमी की सीनियर व जूनियर टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में दोनों संस्थानों की एक-एक टीम विजेता रही। खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने और खेलों में अपनी ऊर्जा लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

Kangra: तनाव और भागदौड़ के बीच योग बना सहारा, रैत में विशेष योग शिविर में 51 स्वयंसेवकों ने किया अभ्यास

रैत स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में विशेष योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। योग प्रशिक्षक उद्यालक शर्मा के मार्गदर्शन में 51 स्वयंसेवकों सहित शिक्षकों ने योग क्रियाओं में भाग लिया और बच्चों को नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Chitta Free Himachal Campaign: केवल सिंह पठानिया बोले- समाज के सहयोग से ही खत्म होगी चिट्टे की कुरीति, नशे के खिलाफ जनभागीदारी जरूरी

शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने रैत में आयोजित ‘चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम में कहा कि चिट्टे को खत्म करने के लिए सरकार के साथ आम लोगों की भागीदारी भी जरूरी है। कार्यक्रम में युवाओं को नशे से बचाने, अभिभावकों की भूमिका और सामाजिक जागरूकता पर जोर दिया गया।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर अनुराग ठाकुर ने जताया दुख, तियारा पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिले

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर शोक व्यक्त किया। बुधवार को वह तियारा स्थित उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना जताई। उन्होंने मेजर मनकोटिया के सैन्य, सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद किया।