Kangra: हरनेरा-लपियाणा में अर्चना कुमारी का जनाधार मजबूत, बीडीसी चुनाव में ‘उगता सूरज’ चिन्ह को मिल रहा समर्थन

Date:

--Advertisement--

विकास खंड रैत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत हरनेरा और लपियाणा से पंचायत समिति सदस्य (बीडीसी) पद की उम्मीदवार अर्चना कुमारी को क्षेत्र में लगातार मजबूत जनसमर्थन मिल रहा है। चुनाव प्रचार अभियान के दौरान वह गांव-गांव पहुंचकर लोगों से सीधा संपर्क कर रही हैं और अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रही हैं।

अर्चना कुमारी ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र का समग्र विकास रहेगा। उन्होंने बताया कि बुजुर्गों को पेंशन सुविधा उपलब्ध करवाना, पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाना, पक्के रास्तों का निर्माण और सामुदायिक भवनों का विकास उनकी प्रमुख योजनाओं में शामिल है। उन्होंने मतदाताओं से “उगता सूरज” चुनाव चिन्ह के पक्ष में वोट देने की अपील की।

प्रचार के दौरान स्थानीय लोगों, महिलाओं और युवाओं की बड़ी भागीदारी और समर्थन देखने को मिल रहा है। समर्थकों का कहना है कि अर्चना कुमारी क्षेत्र की समस्याओं से अच्छी तरह परिचित हैं और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी।

इस समय क्षेत्र में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्माया हुआ है और सभी उम्मीदवार अपने-अपने जनसंपर्क अभियान को तेज कर चुके हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Hamirpur: मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ा एक्शन, MBBS के 9 छात्र दो सप्ताह के लिए सस्पेंड; लाखों का जुर्माना

हमीरपुर के डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत पर एंटी रैगिंग कमेटी की जांच के बाद द्वितीय वर्ष के 9 एमबीबीएस छात्रों को दो सप्ताह के लिए निलंबित किया गया है। तीन छात्रों पर 50-50 हजार रुपये और छह अन्य पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कॉलेज प्रशासन निजी होस्टलों और पीजी में भी निगरानी बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।

Kangra: 25 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

कांगड़ा के रक्कड़ थाना क्षेत्र की सरड़ डोगरी पंचायत में 25 वर्षीय ममता कुमारी की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर पति उन्हें नादौन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Himachal: नए जिलों पर सुक्खू सरकार को जयराम ठाकुर ने घेरा, बोले- पुरानी गारंटियां पूरी नहीं हुईं और अब नए वादे क्यों?

हिमाचल में नए जिलों के गठन को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुरानी चुनावी गारंटियां पूरी नहीं हुईं और चुनावी वर्ष में नए जिलों के गठन के लिए आयोग बनाना जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश है।

Kangra: नगरोटा बगवां में स्कूटी सवार दो युवक गिरफ्तार, 9.67 ग्राम चिट्टा बरामद; CIA टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप

कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में CIA टीम ने मस्सल रोड पर FCI स्टोर के पास स्कूटी सवार दो युवकों से 9.67 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने चंबा निवासी सार्थक और धर्मशाला के गमरू निवासी अंकुश को गिरफ्तार कर NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया है।