Kangra: हिमाचल के युवाओं ने किया कमाल! पढ़ाई खत्म होते ही मेरियट, ताज, आईटीसी और रामाडा जैसे बड़े ब्रांड्स में मिली नौकरी

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, कांगड़ा, 19 मई 2026: वी-वॉक विभाग ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि यदि युवाओं को सही दिशा, आधुनिक शिक्षा और व्यावहारिक प्रशिक्षण मिले, तो पहाड़ों के साधारण घरों से निकलकर भी युवा देश के बड़े होटल और ट्रैवल ब्रांड्स तक अपनी पहचान बना सकते हैं। हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म विभाग के तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने पढ़ाई पूरी करते ही देश के प्रतिष्ठित होटल एवं ट्रैवल ब्रांड्स में चयन पाकर न केवल कॉलेज बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है।

मेरियट इंटरनेशनल जैसलमेर, राजस्थान में लक्ष्य और प्रकृति जरयाल का चयन हुआ है, जबकि अनीशिका शर्मा ने उत्तराखंड के प्रसिद्ध ताज कॉर्बेट में अपनी जगह बनाई है। कोमल का चयन जैसलमेर के ताज पैलेस में हुआ है। अभिषेक कुमार और आकाश ने अमृतसर के प्रतिष्ठित आईटीसी फॉर्च्यून रणजीत विहार में चयन हासिल किया, वहीं तृषा का चयन डलहौजी स्थित आईटीसी फॉर्च्यून में हुआ है। दिव्यांशु को रिजेंटा सेंट्रल क्लासिक लुधियाना, नैंसी को लेमन ट्री होटल चंडीगढ़ तथा नीतू जरयाल को रामाडा जम्मू में अवसर मिला है। इसके अलावा सुमित का चयन धर्मशाला की प्रसिद्ध ड्रीम डेस्टिनेशन ट्रैवल कंपनी में हुआ है।

Advertisement

इन सफलताओं ने यह संदेश दिया है कि अब केवल बड़े शहरों के युवा ही नहीं, बल्कि हिमाचल के ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों के विद्यार्थी भी अपनी मेहनत और हुनर के दम पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के ब्रांड्स में करियर बना रहे हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वी-वॉक विभाग विद्यार्थियों के सपनों को उड़ान देने का सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई पूरी करते ही प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन होना कॉलेज के लिए गर्व का विषय है और यह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगा।

एड्युब्रिज स्टेट कोऑर्डिनेटर आदित्य शर्मा तथा ट्रेनिंग मैनेजर अंकित शर्मा ने भी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवाओं की यह उपलब्धि आने वाले समय में हजारों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

प्लेसमेंट इंचार्ज तरसेम जरयाला ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने अपने करियर की शुरुआत देश के नामी ब्रांड्स से की है, जो उनकी प्रतिभा और विभाग की गुणवत्ता को दर्शाता है।

वी-वॉक विभाग के नोडल ऑफिसर प्रो. नरेश कुमार एवं समस्त स्टाफ ने भी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया, डॉ. विक्रम श्रीवत्स, प्लेसमेंट इंचार्ज तरसेम जरयाल, प्र. अंशुल राणा, प्र. शैशव शर्मा, संजीप कपूर, सुशांक गुप्ता तथा हितेश शर्मा उपस्थित रहे।

यह सफलता उन सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आई है, जो प्लस टू के बाद अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहते हैं। वी-वॉक जैसे रोजगारपरक कोर्स अब युवाओं को केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि पढ़ाई के तुरंत बाद सम्मानजनक रोजगार और सुनहरा भविष्य भी दे रहे हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: प्रणव शर्मा का कांग्रेस सरकार पर निशाना, बोले- 4 साल हो गए, न ₹1,500 का पता न 1 लाख नौकरियों का; चुनावी वादों...

शाहपुर में भाजपा नेता प्रणव शर्मा ने कांग्रेस सरकार से चुनावी वादों का हिसाब मांगते हुए 1,500 रुपये मासिक सहायता और 1 लाख नौकरियों के वादे पर सवाल उठाए।

Mandi: मंडी में चलती HRTC बस के अचानक निकल गए दोनों पिछले पहिए, मचा हड़कंप; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

मंडी के डुघल के पास चलती HRTC बस के दोनों पिछले पहिए अचानक निकल गए। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को नियंत्रित कर रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद चैलचौक-जंजैहली मार्ग करीब ढाई घंटे बंद रहा।

Kangra: ज्वालामुखी के मंदिर में मूर्तियां खंडित करने के बाद 10 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, नशे में घर के विवाद के बाद उठाया कदम;...

ज्वालामुखी के गणेश कॉलोनी स्थित शनिदेव मंदिर में शनि देव और भैरव बाबा की मूर्तियां खंडित करने के मामले में पुलिस ने करीब 10 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने नशे की हालत में घर के विवाद के बाद गुस्से में तोड़फोड़ करने की बात कही है।

बिलासपुर में 8 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, धौलरा समेत आसपास के इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

बिलासपुर के धौलरा और आसपास के क्षेत्रों में 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की कांट-छांट के चलते शटडाउन लिया जाएगा।