400 साल पुरानी परंपरा फिर हुई जीवंत! गसोता महादेव मंदिर में शुरू हुआ ऐतिहासिक पशु मेला

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर, 19 मई 2026: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर स्थित ऐतिहासिक गसोता महादेव मंदिर में सोमवार से सात दिवसीय पारंपरिक पशु मेले का शुभारंभ हो गया। ज्येष्ठ माह के पहले सोमवार को शुरू हुए इस मेले का उद्घाटन हमीरपुर के एसडीएम ने किया। इस दौरान उन्होंने बैल की पूजा कर मेले की विधिवत शुरुआत की। मेले के उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। यह ऐतिहासिक मेला 25 मई तक चलेगा।

करीब 400 वर्ष पुराने इस पशु मेले का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व बेहद खास माना जाता है। गसोता महादेव मंदिर में हजारों वर्षों से स्थापित शिवलिंग को लेकर स्थानीय लोगों में गहरी आस्था है। लोककथाओं के अनुसार, एक किसान जब खेत की जुताई कर रहा था, तब जमीन से पहले पानी, फिर दूध और बाद में खून बहने लगा। इसके बाद किसान को सपने में स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन हुए और उसी स्थान पर शिवलिंग स्थापित करने का दिव्य संकेत मिला। ग्रामीणों के सहयोग से वहां विधिपूर्वक शिवलिंग स्थापित किया गया, जो आज आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

पहले यह मेला किसानों और पशुपालकों के लिए बड़े व्यापारिक केंद्र के रूप में जाना जाता था। यहां बड़ी संख्या में बैलों और दुधारू पशुओं की खरीद-फरोख्त होती थी। हालांकि समय के साथ कृषि क्षेत्र में ट्रैक्टरों के बढ़ते इस्तेमाल और पारंपरिक पशुपालन में कमी आने से मेले की पुरानी रौनक कुछ कम हुई है।

मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रकाश चंद ने बताया कि आज भी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित कई राज्यों से व्यापारी मेले में हिस्सा लेने पहुंचते हैं। हालांकि पहले की तुलना में अब व्यापारियों की संख्या काफी कम हो गई है, लेकिन लोगों की आस्था और परंपरा आज भी पहले जैसी बनी हुई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर में ABVP का जोरदार प्रदर्शन, आर्य डिग्री कॉलेज का गेट बंद कर उठाए छात्रों के ये बड़े मुद्दे

नूरपुर में ABVP ने आर्य डिग्री कॉलेज के मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर 25 से 30 प्रतिशत फीस बढ़ोतरी वापस लेने, छात्र संघ चुनाव बहाल करने, हॉस्टल छात्रों के लिए आरक्षित करने और नए कॉलेज भवन का निर्माण जल्द पूरा करने की मांग उठाई।

Kangra: धर्मशाला में 22 अगस्त को बिजली को लेकर बड़ा अपडेट, इन इलाकों में रहेगा असर; यहां पढ़ें पूरी जानकारी

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 22 अगस्त को विद्युत लाइनों के रखरखाव के चलते मस्जिद के आसपास, मोहली और सरीन होटल के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9:30 बजे से कार्य समाप्ति तक बिजली बाधित रहेगी।

Kangra: शाहपुर में कल बिजली रहेगी बंद, इस इलाके में पड़ेगा असर; यहां पढ़ें पूरी जानकारी

शाहपुर में 21 अगस्त को 250 केवीए झंगी ट्रांसफार्मर की मरम्मत और रखरखाव के चलते सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक झंगी व आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

Kangra: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बोह घाटी आपदा के 14 प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आए चौधरी सतीश कुमार, हर परिवार को 5,100...

शाहपुर की बोह घाटी में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 14 परिवारों की मदद के लिए सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रमुख व्यवसायी चौधरी सतीश कुमार आगे आए। उन्होंने प्रत्येक परिवार को 5,100 रुपये की आर्थिक राहत राशि प्रदान की।