SDM Oshin Sharma Return: 44 दिन बाद सोशल मीडिया पर वापसी, पोस्ट के बाद फिर चर्चा में आईं अधिकारी

Date:

--Advertisement--

शिमला: हिमाचल प्रदेश में अपने विवादों और सोशल मीडिया एक्टिविटी को लेकर सुर्खियों में रहने वाली शिमला अर्बन की एसडीएम और इन्फ्लुएंसर ओशीन शर्मा ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर वापसी कर ली है। करीब 44 दिन पहले विवाद के बाद उन्होंने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स को डिएक्टिवेट कर दिया था, लेकिन अब इंस्टाग्राम पर उनकी वापसी के साथ ही वे फिर से चर्चा में आ गई हैं।

जानकारी के अनुसार, 2 मार्च को एक विवाद के बाद ओशीन शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स बंद कर दिए थे। अब लगभग 44 दिन बाद उन्होंने फिर से इंस्टाग्राम पर एक्टिव होकर एक साथ तीन तस्वीरें पोस्ट की हैं। उनकी इस वापसी पर यूजर्स की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं। कई लोगों ने “वेलकम बैक” लिखकर उनका स्वागत किया, जबकि कुछ यूजर्स ने उन्हें आगे सतर्क रहने की सलाह दी।

एक यूजर ने लिखा कि ठहराव के बाद अब नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ें, आपका गर्मजोशी से स्वागत है। वहीं एक अन्य यूजर ने सोशल मीडिया एडवाइजरी का जिक्र करते हुए उन्हें सावधान रहने की नसीहत दी।

गौरतलब है कि फरवरी महीने में ओशीन शर्मा ने एक जिम प्रोडक्ट का प्रमोशन करते हुए वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया था। उन पर आरोप लगे थे कि एक सरकारी अधिकारी होने के नाते निजी कंपनी के प्रोडक्ट का प्रचार करना सेवा नियमों के खिलाफ है। मामला बढ़ने के बाद प्रशासन तक पहुंचा और शिमला के डीसी की ओर से उन्हें चेतावनी भी जारी की गई थी। इसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स डिएक्टिवेट कर दिए थे।

ओशीन शर्मा मूल रूप से चंबा की रहने वाली हैं और उन्होंने शिमला के डीएवी स्कूल लक्कड़ बाजार से पढ़ाई की है। उनके पिता भी सरकारी अधिकारी रहे हैं और बाद में परिवार धर्मशाला शिफ्ट हो गया था। उनकी एक बहन बैंक कर्मचारी हैं। ओशीन शर्मा सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं और यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर उनके 9 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। हालांकि वे पहले भी कई बार विवादों में घिर चुकी हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हमीरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: नाबालिगा को लिफ्ट देने के बहाने दुष्कर्म करने वाले दोषी को 20 साल की कठोर सजा

हमीरपुर कोर्ट ने नाबालिगा को लिफ्ट देने के बहाने दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को 20 वर्ष के कठोर कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। मामले में अभियोजन पक्ष ने 26 गवाहों से पूछताछ की।

Kangra: बसनूर पंचायत घर में शान से फहराया तिरंगा, प्रधान केवल कृष्ण समेत ग्रामीणों और छात्रों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

बसनूर पंचायत घर में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह के साथ मनाया गया। प्रधान केवल कृष्ण, उपप्रधान परविंदर सिंह, वार्ड पंच, पंचायत सचिव, ग्रामीणों, स्कूली छात्रों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने समारोह में भाग लिया।

Kangra: शाहपुर रोटरी क्लब के इंस्टॉलेशन समारोह में छाया द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब का जलवा, अभिनव राणा और आशिता को मिला सम्मान

रोटरी क्लब शाहपुर के रोटरी वर्ष 2026-27 के इंस्टॉलेशन समारोह में द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब ने भाग लिया। समारोह में रोटरेक्टर अभिनव राणा और रोटरेक्टर आशिता को उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए अवार्ड ऑफ एप्रिसिएशन से सम्मानित किया गया।