Hamirpur: हमीरपुर में जनगणना 2026 की बड़ी तैयारी: घर-घर पहुंचेगा स्टाफ, ऑनलाइन भी भर सकेंगे डेटा

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर में भारत की 16वीं जनगणना 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला हमीरपुर की प्रधान जनगणना अधिकारी एवं उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने सभी जिलावासियों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में पूरा सहयोग करें, ताकि जिले की जनसंख्या का सटीक और विश्वसनीय डेटा तैयार किया जा सके।

उपायुक्त ने जानकारी दी कि जनगणना की प्रक्रिया इस बार दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में मकानों की गणना और सूचीकरण किया जाएगा। इसके तहत 16 जून से 15 जुलाई तक जनगणना अधिकारी और कर्मचारी घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। इस दौरान प्रत्येक घर का विस्तृत सर्वे किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। पहले चरण में ही लोगों को स्व-गणना यानी सेल्फ एन्यूमरेशन की सुविधा भी दी गई है। इसके तहत 1 जून से 15 जून तक नागरिक स्वयं ऑनलाइन पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर अपनी जानकारी भर सकते हैं।

उपायुक्त ने कहा कि यदि लोग समय रहते अपनी जानकारी स्वयं ऑनलाइन भर देते हैं, तो जनगणना प्रक्रिया और अधिक सरल, तेज और सटीक हो जाएगी। इससे त्रुटियों की संभावना भी कम होगी और डाटा अधिक विश्वसनीय बनेगा।

उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वे 1 जून से 15 जून के बीच इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपना डेटा स्वयं दर्ज करें, ताकि जनगणना का कार्य समय पर और सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: इंदौरा में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, 25 लाख से बनेगी धरवाल तक सड़क; 80 नए ट्रांसफार्मर और 13 करोड़ का सब स्टेशन...

इंदौरा में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक मलेंद्र राजन ने ताजवां से धरवाल वाया धुमलाहड़ सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया। करीब 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क के साथ क्षेत्र में 80 नए ट्रांसफार्मर और 13 करोड़ रुपये की लागत से मौकी विद्युत सब स्टेशन का निर्माण भी जारी है।

Kangra: धनोटू में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर 15 दिवसीय योग शिविर का समापन, योग प्रशिक्षकों को किया सम्मानित; औषधीय पौधों का भी रोपण

धनोटू में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुर्वेदिक विभाग रैत के तहत आयोजित 15 दिवसीय योग शिविर का समापन हुआ। इस दौरान योग प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया और आयुर्वेदिक औषधीय पौधों का रोपण भी किया गया।

Kangra: शाहपुर सिविल अस्पताल के नए भवन का काम जल्द पूरा करने के निर्देश, केवल सिंह पठानिया ने किया निरीक्षण; 12 करोड़ की लागत...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सिविल हॉस्पिटल शाहपुर के निर्माणाधीन नए भवन का निरीक्षण किया। करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे चार मंजिला भवन का अधिकांश काम पूरा हो चुका है। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाकर भवन को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

Kangra: रैत में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों की ट्रेनिंग शुरू, 19 नवंबर तक 9 बैच में दिया जाएगा बुनियादी प्रशिक्षण

रैत विकास खंड में नवनिर्वाचित प्रधानों, उप-प्रधानों और वार्ड सदस्यों का बुनियादी प्रशिक्षण शुरू हो गया है। 7 सितंबर से शुरू हुए प्रशिक्षण में कुल 9 बैच को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो 19 नवंबर तक चलेगा।