Big Relief for Students: HPU ने पुराने स्टूडेंट्स को दिया Golden Chance, अब पूरा कर सकेंगे अधूरी डिग्री

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला ने उन छात्रों के लिए बड़ी राहत भरी खबर दी है, जिनकी डिग्री किसी कारणवश अधूरी रह गई थी। विश्वविद्यालय के एक्जीक्यूटिव काउंसिल ने 28 मार्च 2026 को हुई बैठक में ऑन स्पॉट प्रतिनिधित्व के आधार पर विशेष मौका देने का निर्णय लिया है। इस फैसले के तहत यूजी कोर्सेज जैसे बी.ए., बी.एससी., बी.कॉम., शास्त्री और बी.टी.ए. के लिए शैक्षणिक सत्र 2013-14 से 2017-18 तक के छात्रों को अपनी डिग्री पूरी करने का अवसर मिलेगा। वहीं बी.बी.ए. और बी.सी.ए. के छात्रों के लिए यह मौका सत्र 2014-15 से 2017-18 तक के लिए दिया गया है।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, बी.ए., बी.एससी., बी.कॉम. और शास्त्री के लिए प्रति सेमेस्टर 10,000 रुपये फीस निर्धारित की गई है। जबकि बी.बी.ए., बी.सी.ए. और बी.टी.ए. कोर्स के लिए प्रति सेमेस्टर 20,000 रुपये शुल्क लिया जाएगा।

परीक्षाओं का शेड्यूल भी तय कर दिया गया है। ऑड सेमेस्टर की परीक्षाएं अक्टूबर-नवंबर 2026 में आयोजित होंगी, जबकि ईवन सेमेस्टर की परीक्षाएं अप्रैल-मई 2027 में करवाई जाएंगी। यह फैसला उन हजारों छात्रों के लिए एक बड़ा मौका है, जो लंबे समय से अपनी डिग्री पूरी करने का इंतजार कर रहे थे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में 3,503 लाभार्थियों पर सरकार की नजर, पठानिया बोले- अंतिम पंक्ति के गरीब तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ

शाहपुर के चढ़ी में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रैत ब्लॉक की विभिन्न पंचायतों के चिह्नित लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। सर्वे के तहत रैत ब्लॉक में 3,503 लोगों को चिह्नित किया गया है। पठानिया ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता पात्र और जरूरतमंद लोगों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

चंबा में दर्दनाक बस हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर 18 सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, 7 की मौत; 11 घायल

चंबा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के पास शनिवार सुबह 18 सवारियों से भरी निजी बस स्टीयरिंग एंड टूटने के बाद सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में चालक और परिचालक समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं।

Kangra: लंज में धन्यवाद रैली, पठानिया बोले- हिमाचली हितों की रक्षा में CM सुक्खू ने उठाए बड़े कदम, विरोधियों पर भी साधा निशाना

लुंज में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया की अगुवाई में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के फैसलों के समर्थन में धन्यवाद रैली निकाली गई। पठानिया ने किशाऊ परियोजना, फ्री पावर शेयर और ग्रीन पंचायत योजना का जिक्र करते हुए सरकार के कदमों को हिमाचली हितों के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Kangra: लंज CHC में बड़ा बदलाव: 3 लाख की आधुनिक डेंटल चेयर शुरू, जल्द मिलेगी अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्स-रे की सुविधा

लंज सीएचसी में करीब 3 लाख रुपये की आधुनिक डेंटल चेयर का लोकार्पण किया गया। विधायक केवल सिंह पठानिया ने जल्द आरवीजी डिजिटल डेंटल एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने की घोषणा की। नए अस्पताल भवन का भी निरीक्षण किया गया।