ब्रेक फेल होते ही मचा हड़कंप! Chamba में खाई के मुहाने पर रुकी HRTC बस, 50 यात्रियों की बची जान

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब आगाहर से चंबा आ रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस की अचानक ब्रेक फेल हो गई। हालांकि चालक की सूझबूझ और त्वरित निर्णय से बस गहरी खाई में गिरने से बच गई और सभी यात्रियों की जान सुरक्षित रही।

जानकारी के अनुसार, 37 सीटर एचआरटीसी बस सुबह करीब पौने 8 बजे आगाहर से चंबा के लिए रवाना हुई थी। बस में करीब 50 यात्री सवार थे, जिनमें कई लोग खड़े होकर सफर कर रहे थे। चंबा से लगभग 5 किलोमीटर पहले नाडू के पास ढलान उतरते समय अचानक बस की ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। जैसे ही बस की रफ्तार अनियंत्रित होने लगी, चालक ने तुरंत स्थिति को भांप लिया और यात्रियों को सतर्क रहने के लिए कहा, जिससे बस में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

खतरे को देखते हुए चालक ने बस को खाई की ओर जाने से रोकने के लिए सड़क किनारे लगे मिट्टी के ऊंचे ढेर की तरफ मोड़ दिया। मिट्टी से टकराने के बाद बस सुरक्षित रुक गई और बड़ा हादसा टल गया। घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में 3,503 लाभार्थियों पर सरकार की नजर, पठानिया बोले- अंतिम पंक्ति के गरीब तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ

शाहपुर के चढ़ी में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रैत ब्लॉक की विभिन्न पंचायतों के चिह्नित लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। सर्वे के तहत रैत ब्लॉक में 3,503 लोगों को चिह्नित किया गया है। पठानिया ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता पात्र और जरूरतमंद लोगों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

चंबा में दर्दनाक बस हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर 18 सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, 7 की मौत; 11 घायल

चंबा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के पास शनिवार सुबह 18 सवारियों से भरी निजी बस स्टीयरिंग एंड टूटने के बाद सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में चालक और परिचालक समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं।

Kangra: लंज में धन्यवाद रैली, पठानिया बोले- हिमाचली हितों की रक्षा में CM सुक्खू ने उठाए बड़े कदम, विरोधियों पर भी साधा निशाना

लुंज में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया की अगुवाई में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के फैसलों के समर्थन में धन्यवाद रैली निकाली गई। पठानिया ने किशाऊ परियोजना, फ्री पावर शेयर और ग्रीन पंचायत योजना का जिक्र करते हुए सरकार के कदमों को हिमाचली हितों के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Kangra: लंज CHC में बड़ा बदलाव: 3 लाख की आधुनिक डेंटल चेयर शुरू, जल्द मिलेगी अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्स-रे की सुविधा

लंज सीएचसी में करीब 3 लाख रुपये की आधुनिक डेंटल चेयर का लोकार्पण किया गया। विधायक केवल सिंह पठानिया ने जल्द आरवीजी डिजिटल डेंटल एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने की घोषणा की। नए अस्पताल भवन का भी निरीक्षण किया गया।