Shimla: खुशी का जश्न बना मातम! Rohru Firing Case में आरोपी गिरफ्तार, महिला की मौत से मचा हड़कंप

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला स्थित रोहड़ू में धार्मिक अनुष्ठान के दौरान हुई फायरिंग में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को पुलिस ने इसकी पुष्टि की। मृत महिला की पहचान रितिका (26), निवासी आंध्र गांव, शिमला के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार को कुलगांव गांव में एक नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के दौरान हुई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि जश्न के दौरान आरोपी द्वारा चलाई गई गोली रितिका को लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी जब्त कर लिया गया है। शिमला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के अनुसार, चिरगांव थाना में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और भारतीय शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है, ताकि सच्चाई पूरी तरह सामने आ सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में 11 नवंबर को नहीं होंगे ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग, SDM ने जारी की नई तारीख

भाई दूज के सार्वजनिक अवकाश के कारण शाहपुर में 11 नवंबर 2026 को होने वाले ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग रद्द कर दिए गए हैं। SDM कार्यालय ने अब इनके आयोजन की नई तारीख 30 नवंबर 2026 तय की है।

Kangra: शाहपुर में 12 नवंबर को एंटी चिट्टा मैराथन, हारचक्कियां से गुब्बर तक दौड़ेंगे बच्चे, युवा और बुजुर्ग

शाहपुर में 12 नवंबर को हारचक्कियां से गुब्बर तक एंटी चिट्टा मैराथन आयोजित होगी। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया के अनुसार, इसमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग हिस्सा लेकर चिट्टा मुक्त हिमाचल और नशामुक्त समाज का संदेश देंगे।

Kangra: शाहपुर सिविल अस्पताल में दिवाली पर 11 लोग झुलसने के बाद पहुंचे, घायलों में 7 महिलाएं शामिल

दिवाली के दौरान सिविल अस्पताल शाहपुर में झुलसने से घायल 11 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर के अनुसार, इनमें 7 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल थे।

Kangra: टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया, अस्पताल में भर्ती विष्णु राम का जाना हाल, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के एससी विभाग अध्यक्ष विष्णु राम गिरने के कारण टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन हैं। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अस्पताल पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना और चिकित्सकों को बेहतर इलाज व चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।