Anurag Thakur in Dharamshala: सड़क, पर्यटन और उड़ान योजना पर बड़ी बैठक, हिमाचल के मुद्दों को उठाया जोरदार

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला में आज पब्लिक अकाउंट्स कमेटी के स्टडी विजिट के दौरान सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने अहम बैठकों में भाग लिया, जहां केंद्र और राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सड़क, पर्यटन और क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी जैसे विषयों पर अधिकारियों के साथ गहन मंथन हुआ।

बैठक में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, NHAI, NHIDCL, IHMCL, NHLML, NPCI, राज्य सरकार और अन्य संबंधित संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सार्वजनिक ढांचे पर लगने वाले शुल्क, टैरिफ और यूजर चार्ज के नियमन को लेकर चर्चा की गई। इसके अलावा पर्यटन मंत्रालय और हिमाचल प्रदेश सरकार के साथ स्वदेश दर्शन योजना, खासकर हिमाचल में इसके प्रभाव को लेकर भी विस्तार से बातचीत हुई।

इसी क्रम में नागरिक उड्डयन मंत्रालय, DGCA, BCAS, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) और विभिन्न एयरलाइन ऑपरेटरों के साथ क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना ‘उड़ान’ (UDAN) पर भी चर्चा की गई। बैठक के दौरान अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश से जुड़े पर्यटन, सड़क नेटवर्क और हवाई संपर्क के कई अहम मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और उनके समाधान पर जोर दिया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल हाईकोर्ट की कार्यवाही अब होगी लाइव, मुख्य न्यायाधीश ने शुरू की सीधी स्ट्रीमिंग; देश का 10वां हाईकोर्ट बना

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में अब अदालती कार्यवाही का सीधा प्रसारण होगा। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया ने लाइव स्ट्रीमिंग और उन्नत हाइब्रिड वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा का शुभारंभ किया। हाईकोर्ट देश का 10वां ऐसा उच्च न्यायालय बन गया है, जहां अदालती कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू हुई है।

प्रागपुर को मिली बड़ी प्रशासनिक सौगात, एसडीएम की नियुक्ति हुई; मुख्यमंत्री की घोषणा पर अब हुआ अमल

प्रागपुर में एसडीएम की नियुक्ति कर दी गई है। कार्मिक विभाग की 23 सितंबर 2026 की अधिसूचना के अनुसार निशांत कुमार को एसडीएम प्रागपुर नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जनवरी 2026 में प्रागपुर में एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा की थी।

Kangra: धर्मशाला में 25 सितंबर को 8 घंटे तक बिजली रहेगी बंद, बडोल समेत इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला के बडोल, लोअर बडोल, अपर बडोल और आसपास के क्षेत्रों में 25 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक या काम पूरा होने तक बिजली बंद रहेगी। विद्युत लाइन ट्रांसफार्मर स्थापना और रखरखाव कार्य के चलते सप्लाई प्रभावित होगी।

राज्यपाल का बड़ा संदेश, बोले- अब सिर्फ डिग्री काफी नहीं, युवाओं को कौशल और रोजगार देने वाली शिक्षा जरूरी; पालमपुर में श्री साईं विश्वविद्यालय...

हिमाचल के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने पालमपुर में श्री साईं विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में कहा कि आज केवल डिग्री हासिल करना पर्याप्त नहीं है। विश्वविद्यालयों को युवाओं को कौशल, रोजगार क्षमता, आत्मविश्वास, नवाचार और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध करवाने पर जोर देना चाहिए।