Voter List Update: जिला की संशोधित मतदाता सूचियां जारी, नाम जुड़वाने का आखिरी मौका जारी

Date:

--Advertisement--

जिला की सभी ग्राम पंचायतों की संशोधित मतदाता सूचियां अंतिम रूप से प्रकाशित कर दी गई हैं। ये सूचियां 1 अप्रैल 2026 की अर्हक तिथि के आधार पर तैयार की गई हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अब मतदाता सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि विभाजन और पुनर्गठन से प्रभावित जिले की 33 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन की प्रक्रिया पहले पूरी नहीं हो पाई थी। अब इन सभी पंचायतों की संशोधित मतदाता सूचियां भी अंतिम रूप से जारी कर दी गई हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में छूट गया है, तो वह चुनाव अधिसूचना जारी होने तक अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकता है। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) कार्यालय में निर्धारित प्रपत्र के साथ 2 रुपये की फीस जमा करनी होगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को राज्यपाल ने किया सम्मानित, सेना के लिए बनाएंगे ‘रुद्र एज टी-1’ ड्रोन; रक्षा मंत्रालय से मिली 3.5 करोड़ की...

हमीरपुर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के छात्र सर्वेश शर्मा को भारतीय सेना के लिए स्वदेशी ‘रुद्र एज टी-1 (स्पेक्ट्रा)’ ड्रोन विकसित करने के लिए रक्षा मंत्रालय से 3.5 करोड़ रुपये की ग्रांट मिलने पर राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने सम्मानित किया। राज्यपाल ने सर्वेश की तकनीकी प्रतिभा और नवाचार की सराहना की।

हिमाचल हाईकोर्ट की कार्यवाही अब होगी लाइव, मुख्य न्यायाधीश ने शुरू की सीधी स्ट्रीमिंग; देश का 10वां हाईकोर्ट बना

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में अब अदालती कार्यवाही का सीधा प्रसारण होगा। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया ने लाइव स्ट्रीमिंग और उन्नत हाइब्रिड वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा का शुभारंभ किया। हाईकोर्ट देश का 10वां ऐसा उच्च न्यायालय बन गया है, जहां अदालती कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू हुई है।

प्रागपुर को मिली बड़ी प्रशासनिक सौगात, एसडीएम की नियुक्ति हुई; मुख्यमंत्री की घोषणा पर अब हुआ अमल

प्रागपुर में एसडीएम की नियुक्ति कर दी गई है। कार्मिक विभाग की 23 सितंबर 2026 की अधिसूचना के अनुसार निशांत कुमार को एसडीएम प्रागपुर नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जनवरी 2026 में प्रागपुर में एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा की थी।

Kangra: धर्मशाला में 25 सितंबर को 8 घंटे तक बिजली रहेगी बंद, बडोल समेत इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला के बडोल, लोअर बडोल, अपर बडोल और आसपास के क्षेत्रों में 25 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक या काम पूरा होने तक बिजली बंद रहेगी। विद्युत लाइन ट्रांसफार्मर स्थापना और रखरखाव कार्य के चलते सप्लाई प्रभावित होगी।