Heatwave Alert: स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए सख्त दिशानिर्देश जारी, बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर

Date:

--Advertisement--

जिला कांगड़ा के उपमंडल बैजनाथ में बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने छात्रों, बच्चों और स्टाफ की सुरक्षा के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। उपमंडल दंडाधिकारी बैजनाथ की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि भीषण गर्मी से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए सभी सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों, व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्रों और आंगनवाड़ी केंद्रों को तत्काल प्रभाव से विशेष सावधानियां अपनानी होंगी।

आदेश के अनुसार सभी संस्थानों को अपने कार्य समय को यथासंभव सुबह के समय में शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बच्चों को दोपहर की तेज धूप से बचाया जा सके। इसके साथ ही आउटडोर खेल, पीटी और अन्य शारीरिक गतिविधियों को गर्म समय में सीमित करने और प्रार्थना सभाएं छायादार स्थानों या इनडोर करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

छात्रों के लिए स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ नियमित पानी के ब्रेक देना अनिवार्य किया गया है। सभी कक्षाओं और भवनों में उचित वेंटिलेशन बनाए रखने, पंखे, पर्दे और अन्य शीतलन सुविधाओं का उपयोग करने को कहा गया है।

इसके अलावा छात्रों को हल्के कॉटन कपड़े पहनने की अनुमति दी गई है और टाई, ब्लेजर जैसे भारी यूनिफॉर्म में ढील देने के निर्देश भी दिए गए हैं। स्कूल बसों और वैन में ओवरक्राउडिंग रोकने और यात्रा के दौरान पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है।

मिड-डे मील और आंगनवाड़ी केंद्रों में ताजा भोजन उपलब्ध कराने तथा खराब या बासी भोजन न देने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं प्राथमिक उपचार किट, ओआरएस और जरूरी दवाइयों को हर समय उपलब्ध रखने को कहा गया है ताकि हीट स्ट्रोक या डिहाइड्रेशन जैसी स्थिति में तुरंत मदद दी जा सके।

प्रशासन ने सभी संस्थानों को गर्मी से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाने, अभिभावकों को सतर्क करने और टिन की छत या कमजोर भवनों में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश भी दिए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में 11 नवंबर को नहीं होंगे ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग, SDM ने जारी की नई तारीख

भाई दूज के सार्वजनिक अवकाश के कारण शाहपुर में 11 नवंबर 2026 को होने वाले ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग रद्द कर दिए गए हैं। SDM कार्यालय ने अब इनके आयोजन की नई तारीख 30 नवंबर 2026 तय की है।

Kangra: शाहपुर में 12 नवंबर को एंटी चिट्टा मैराथन, हारचक्कियां से गुब्बर तक दौड़ेंगे बच्चे, युवा और बुजुर्ग

शाहपुर में 12 नवंबर को हारचक्कियां से गुब्बर तक एंटी चिट्टा मैराथन आयोजित होगी। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया के अनुसार, इसमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग हिस्सा लेकर चिट्टा मुक्त हिमाचल और नशामुक्त समाज का संदेश देंगे।

Kangra: शाहपुर सिविल अस्पताल में दिवाली पर 11 लोग झुलसने के बाद पहुंचे, घायलों में 7 महिलाएं शामिल

दिवाली के दौरान सिविल अस्पताल शाहपुर में झुलसने से घायल 11 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर के अनुसार, इनमें 7 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल थे।

Kangra: टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया, अस्पताल में भर्ती विष्णु राम का जाना हाल, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के एससी विभाग अध्यक्ष विष्णु राम गिरने के कारण टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन हैं। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अस्पताल पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना और चिकित्सकों को बेहतर इलाज व चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।