Festival Turns Tragic: देव उत्सव में हवाई फायरिंग बनी मौत की वजह, महिला की मौके पर गई जान

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल के चिड़गांव क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक धार्मिक उत्सव के दौरान खुशी का माहौल अचानक मातम में बदल गया। रविवार रात कुलगांव में आयोजित देव उत्सव के दौरान पारंपरिक हवाई फायरिंग के बीच एक महिला को गोली लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा और शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार कुलगांव में देवता के सम्मान में विशेष अनुष्ठान आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और देवता के कारदार शामिल हुए थे। परंपरा के तहत लोग बंदूकों से हवाई फायरिंग कर रहे थे। इसी दौरान अचानक चली एक गोली वहां मौजूद 26 वर्षीय महिला को जा लगी। मृतक की पहचान रितिका, पत्नी सतीश, निवासी बकोरा गांव के रूप में हुई है। रितिका अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

देव परंपरा से जुड़े इन आयोजनों में देवलू पारंपरिक हथियारों जैसे तलवार, डांगरू और खुखरी के साथ नृत्य करते हैं और हवाई फायरिंग भी की जाती है। लेकिन इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्थाओं और लापरवाही को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली किसकी बंदूक से चली, क्योंकि कार्यक्रम में कई लोग हथियारों के साथ मौजूद थे।

घटना की सूचना मिलते ही चिड़गांव पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रोहड़ू अस्पताल भेज दिया है। थाना चिड़गांव में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर की जनता को अब भाषण नहीं, हिसाब चाहिए: कमल शर्मा ने केवल सिंह पठानिया से पूछे चुनावी घोषणाओं पर सवाल

भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कमल कुमार शर्मा ने शाहपुर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से चुनावी घोषणाओं को लेकर सवाल किए हैं। उन्होंने शाहपुर में उद्योग, रेहलू किले के जीर्णोद्धार और कृषि विज्ञान केंद्र सहित अन्य वादों की समयसीमा पूछी।

बिलासपुर में 4 किलो ‘काला सोना’ बरामद, पंजाब के दो युवक गिरफ्तार; पुलिस खंगाल रही ड्रग सप्लाई का पूरा नेटवर्क

बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने घुमारवीं में नाकाबंदी के दौरान पंजाब नंबर की गाड़ी से करीब 4 किलोग्राम चरस बरामद की। मामले में होशियारपुर के दो युवकों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की गई है।

पीरनिगाह से लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 5 साल की बच्ची समेत 7 घायल

ऊना के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह से माथा टेककर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 5 वर्षीय बच्ची समेत सात लोग घायल हुए। सभी घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

हिमाचल में मछुआरों को बड़ी राहत: 50 हजार की नाव पर मिलेगी 35 हजार की सब्सिडी, जाल भी 90% सस्ता

हिमाचल प्रदेश सरकार ने मछुआरों के लिए दो नई अनुदान योजनाएं शुरू की हैं। 50 हजार रुपये की फिशिंग बोट पर 35 हजार रुपये यानी 70 फीसदी सब्सिडी मिलेगी, जबकि कास्ट नेट और गिल नेट पर 90 फीसदी अनुदान दिया जाएगा। नदी क्षेत्र में 3,000 रुपये का कास्ट नेट 300 रुपये और जलाशय क्षेत्र में 5,000 रुपये का गिल नेट 500 रुपये में मिलेगा।