Shimla: शिमला में दर्दनाक हादसा! पिकअप खाई में गिरी, एक की मौके पर मौत, तीन की हालत गंभीर

शिमला जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। कोटखाई क्षेत्र के पांदली रोड पर एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार यह हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ, जब पिकअप में चार लोग सवार थे। हादसे के दौरान विजय शर्मा नाम के व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटखाई पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!