Kangra: जनता की मांग पर बड़ा फैसला! सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज के निर्देश से शाहपुर के रेहलू रोड पर बनेगा अंडरपास

कांगड़ा जिले के शाहपुर क्षेत्र के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से उठ रही मांग पर अब ठोस कार्रवाई होती नजर आ रही है। दरअसल, 22 मार्च 2026 को शाहपुर बाजार में क्षेत्र की जनता ने सांसद Rajeev Bhardwaj से मुलाकात कर रेहलू में अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था।

इस मांग पर तेजी से कार्रवाई करते हुए धर्मशाला में आयोजित जिला कांगड़ा दिशा (DISHA) बैठक में सांसद ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने NHAI अधिकारियों को रेहलू रोड पर अंडरपास निर्माण के लिए सख्त निर्देश जारी किए। सांसद के इस कदम को जनभावनाओं का सम्मान माना जा रहा है।

इस अंडरपास के बनने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं के खतरे में भी कमी आने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह निर्णय शाहपुर क्षेत्र के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा।

शाहपुर की जनता ने सांसद के इस त्वरित और जनहितैषी निर्णय के लिए उनका आभार व्यक्त किया है। लोगों का मानना है कि इससे क्षेत्र में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित होगी और विकास को नई गति मिलेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!