Kangra: बड़ी राहत की खबर! सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज के निर्देश पर शाहपुर के रेहलू रोड पर बनेगा अंडरपास, ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति; अरुण कौशल ने जताया आभार

Date:

--Advertisement--

शाहपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रेहलू रोड क्रॉसिंग पर अंडरपास बनने का रास्ता अब साफ होता दिख रहा है। इस अंडरपास के बनने से न केवल धारकंडी बल्कि पूरे शाहपुर क्षेत्र की जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा। खासतौर पर एसडीएम कार्यालय जाने वाले लोगों को भारी ट्रैफिक से राहत मिलेगी और उन्हें सुरक्षित व सुगम प्रवेश मिल सकेगा।

धर्मशाला में आयोजित जिला कांगड़ा दिशा बैठक के दौरान सांसद Rajeev Bhardwaj ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया। उन्होंने डीसी कांगड़ा और NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को स्पष्ट निर्देश दिए कि रेहलू रोड अंडरपास के निर्माण में तेजी लाई जाए और किसी भी तरह की देरी न हो।

इस फैसले के बाद स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है और लंबे समय से लंबित यह मांग अब पूरी होती नजर आ रही है। इस बीच भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) कांगड़ा के महासचिव Arun Kaushal ने भी सांसद का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह अंडरपास शाहपुर की जनता के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा और क्षेत्र के विकास को नई गति देगा। अरुण कौशल ने शाहपुर की समस्त जनता की ओर से सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस पहल से लोगों को ट्रैफिक की समस्या से निजात मिलेगी और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित होगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: इंदौरा में खैर की लकड़ी की बड़ी खेप पकड़ी, 2 वाहनों से 84 मौछे बरामद; 9 लोगों पर केस दर्ज

इंदौरा में पुलिस ने खैर की लकड़ी के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो वाहनों से 84 मौछे बरामद किए। पुलिस ने इनोवा और बिना नंबर की पिकअप के साथ इलेक्ट्रिक कटर, 10 बैटरियां और 3 चेन कब्जे में ली हैं। मामले में 9 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

हिमाचल के दूरदराज इलाकों में विज्ञान की नई उड़ान, लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल केंद्र की तैयारी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर हिमाचल के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने से जुड़े कई प्रस्ताव रखे। लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल विज्ञान केंद्र, स्कूलों में विज्ञान संग्रहालय और हर पंचायत में स्वचालित वर्षामापी यंत्र की मांग प्रमुख रही।

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिली बड़ी रफ्तार, 2 महीने में तैयार होगी रिपोर्ट; शिमला एयरपोर्ट पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री से मुलाकात कर कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार, शिमला एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों और हिमाचल में हेलीपोर्ट नेटवर्क को मजबूत करने पर चर्चा की। कांगड़ा एयरपोर्ट की टेक्नो-इकोनॉमिक फीजिबिलिटी रिपोर्ट दो महीने में तैयार होगी।

हिमाचल के अनुराग ठाकुर को सांसद रत्न अवॉर्ड, अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को भी मिला संसद रत्न सम्मान

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए सांसद रत्न अवॉर्ड मिला है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को भी संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।