Kangra Big Drug Bust: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 70 ग्राम चिट्टा बरामद, पंजाब के 3 आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के नूरपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस जिला नूरपुर की CIA टीम ने टोल टैक्स बैरियर भदरोया और डमटाल के पास दबिश देकर 70 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है। इस कार्रवाई से नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की सख्ती एक बार फिर साफ नजर आई है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 70 ग्राम हेरोइन और एक मोटरसाइकिल (PB-07-BX-5055) बरामद की। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान मनब कुमार, हरजोत सिंह और शमशून के रूप में हुई है। सभी आरोपी पंजाब के जिला होशियारपुर के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना डमटाल में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि यह नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

नूरपुर पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि वे नशा मुक्त समाज बनाने के लिए सहयोग करें और ऐसी गतिविधियों की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!