Chamba: पागल कुत्तों का आतंक, स्कूली बच्चों समेत 22 लोग घायल

Date:

--Advertisement--

चंबा: चंबा शहर में पागल कुत्तों ने दहशत मचा दी है, जिसमें 6-7 स्कूली बच्चों समेत 22 लोगों को कुत्तों ने काटा। महिलाओं को भी इन कुत्तों ने निशाना बनाया। सभी घायलों को तुरंत चंबा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एंटी-रेबीज के टीके लगाए गए और कुछ को टांके भी लगे। घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इस घटना के बाद शहर में भय का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, सेवानिवृत्त अधिकारी अनिल कुमार जब एक तीमारदार से मिलकर मेडिकल कॉलेज से बाहर आ रहे थे, तब अचानक एक पागल कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। उनके होंठ का एक हिस्सा भी काट लिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी तरह एक महिला की आंख के पास चोट लगी है और एक व्यक्ति को भी बाजार से साहो की तरफ जाते वक्त कुत्ते ने काट लिया। 3-4 साल के स्कूली बच्चों पर भी हमला हुआ, जिनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में टांके लगे हैं।

मुख्य बाजार के साथ-साथ हटनाला और अन्य क्षेत्रों में भी पागल कुत्तों के हमलों से लोगों में भय व्याप्त है। मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा के एमएस डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि सभी घायलों को एंटी-रेबीज के टीके लगाए गए हैं और किसी को अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया है। उन्होंने अपील की कि बच्चों को अकेले घर से बाहर न भेजें।

धर्मशाला से बुलाए जाएंगे डॉग कैचर
नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैयर ने बताया कि हाऊस की बैठक में कुत्तों के लिए शेल्टर होम बनाने का प्रस्ताव पास हुआ है। कुत्तों को पकड़ने के लिए धर्मशाला से डॉग कैचर्स को बुलाया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

NHM Salary Hike: हिमाचल में 7 साल सेवा वाले कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, 56,100 रुपये तक होगी बेस सैलरी; जानें 3% और 5% बढ़ोतरी...

हिमाचल प्रदेश में NHM के अनुबंध कर्मचारियों के वेतन ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है। सात साल की सेवा पूरी करने वालों को 56,100 रुपये तक की संशोधित बेस सैलरी, 3 फीसदी एकमुश्त बढ़ोतरी और 2027 से सालाना 3 फीसदी इंक्रीमेंट मिलेगा।

हिमाचल में पेंशनरों और कर्मचारियों के मुद्दे पर अनुराग ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- 15% DA और 2016 के वित्तीय लाभ लंबित;...

धर्मशाला में भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के सम्मेलन में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर कर्मचारियों और पेंशनरों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 15 प्रतिशत डीए और वर्ष 2016 के वित्तीय लाभ लंबित हैं। वहीं घनश्याम शर्मा ने भी पेंशनरों की मांगें जल्द पूरी करने की मांग उठाई।

हिमाचल में फिर बिगड़े हालात, 125 सड़कें बंद; मंडी में 111.6 MM बारिश, जानें कांगड़ा, कुल्लू, शिमला समेत किन जिलों में क्या हुआ

हिमाचल प्रदेश में मानसून की जोरदार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। रविवार शाम तक भू-स्खलन के कारण 125 सड़कें बंद रहीं। मंडी में 111.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि मानसून सीजन में अब तक 230 लोगों की मौत हो चुकी है।

सांगला-छितकुल मार्ग पर बड़ा हादसा, 120 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; DRDA अधिकारी की मौके पर मौत

किन्नौर के सांगला-छितकुल सड़क मार्ग पर बटसेरी के समीप रविवार सुबह कार करीब 120 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में DRDA के जिला प्रोग्राम मैनेजर कमल मेहता की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।