Big Drug Bust in Shimla: HRTC बस से पकड़ा गया पंजाब का युवक, 26 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अपने विशेष अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के स्पेशल सेल ने बालूगंज थाना क्षेत्र के तहत टूटीकंडी बाइफरकेशन (एनएच-05) के पास एक एचआरटीसी बस से पंजाब के एक युवक को 26 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की स्पेशल सेल टीम एनएच-05 पर गश्त और यातायात जांच कर रही थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि पंजाब का एक युवक एचआरटीसी बस में सवार होकर नशीले पदार्थ की तस्करी कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बस को रोका और संदिग्ध यात्री की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान युवक के बैग से 26 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ बालूगंज पुलिस थाना में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा।

गिरफ्तार युवक की पहचान 30 वर्षीय राजदीप सिंह पुत्र गुरदीप सिंह, निवासी तहसील बटाला, जिला अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है। इस कार्रवाई की पुष्टि एसएसपी गौरव सिंह ने की है।

गौरतलब है कि शिमला जिले में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस अधिनियम के तहत 101 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जो इस अभियान की सख्ती को दिखाता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हमीरपुर में ड्रोन बनाने वाले छात्र के साथ बड़ा हादसा, हॉस्टल की बालकनी से गिरकर गंभीर घायल; PGI चंडीगढ़ रेफर

हमीरपुर के बहुतकनीकी संस्थान बडू के छात्र सर्वेश शर्मा हॉस्टल की बालकनी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी टांग में कई फ्रैक्चर और जबड़े में चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

Kangra: रैत स्कूल में बच्चों को मिला जरूरी सुरक्षा सबक, नुक्कड़ नाटक से समझाया आपदा और सड़क सुरक्षा का पाठ

कांगड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की टीम ने नुक्कड़ नाटक के जरिए विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। बच्चों को भूकंप, भूस्खलन, यातायात नियमों, हेलमेट और सीट बेल्ट के इस्तेमाल समेत जरूरी सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।

Kangra: भाजपा ST मोर्चा की बैठक में बड़ा संगठनात्मक मंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा हिमाचल प्रदेश की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक शाहपुर में संपन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी की अध्यक्षता में सात सत्रों में संगठनात्मक मुद्दों पर मंथन हुआ। समापन सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मन्नालाल रावत ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

HPU LLM Admission 2026: काउंसलिंग की तारीख तय, 2 नवंबर को सुबह 10 बजे पहुंचना होगा; जानें जरूरी निर्देश

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र, गोहली, खनियारा, धर्मशाला में एक वर्षीय एलएलएम पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 2 नवंबर को होगी। आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को सुबह 10 बजे सभी मूल दस्तावेजों के साथ केंद्र कार्यालय में उपस्थित होना होगा।