Shahpur Police Station Update Out: शाहपुर में 5 करोड़ का मॉडर्न थाना, 31 जुलाई तक होगा तैयार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के शाहपुर में बन रहे मॉडर्न थाना भवन को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शुक्रवार को लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन थाना भवन का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि काम तय समय सीमा के भीतर 31 जुलाई तक हर हाल में पूरा किया जाए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से विस्तार से जानकारी प्राप्त की। पठानिया ने कहा कि यह आधुनिक थाना भवन क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गुणवत्ता के साथ समय पर काम पूरा करना सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने यह भी बताया कि आधुनिक सुविधाओं से लैस यह भवन पुलिस प्रशासन को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करेगा और आम जनता को भी तेज और बेहतर सेवाएं मिलेंगी।

इस मौके पर जिला कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न, एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, एचआरटीसी बीओडी निदेशक विवेक राणा, बीएसएनएल के अधिकारी और शाहपुर थाना स्टाफ भी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: 80% से अधिक दिव्यांगता के बावजूद पलक ने नहीं मानी हार, 12वीं में शानदार अंक के बाद D.El.Ed में हासिल की सीट; स्कूल...

80 प्रतिशत से अधिक शारीरिक दिव्यांगता और चलने में असमर्थ होने के बावजूद रैत स्कूल की पलक चौधरी ने 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए और HP D.El.Ed प्रवेश परीक्षा पास कर ज्ञान ज्योति कॉलेज राजोल में सीट हासिल की। स्कूल ने उच्च शिक्षा के लिए उन्हें 51,000 रुपये की मदद दी।

किन्नौर में सतलुज में गिरने से बाल-बाल बची HRTC बस, ब्रेक प्रेशर डाउन होते ही सड़क से बाहर निकला टायर; 10 यात्री सुरक्षित

किन्नौर में मझगांव से रिकांगपिओ जा रही HRTC बस का ब्रेक प्रेशर डाउन होने के बाद पोस्पा के पास अगला टायर सड़क से बाहर निकल गया। चालक की सूझबूझ से बस डंगे पर रुक गई और करीब 10 यात्री सुरक्षित बच गए।

भोटा में पुल की रेलिंग तोड़ 200 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक गंभीर घायल; स्थानीय लोगों ने बचाई जान

भोटा में एनएच-103 ऊना-अग्घार हाईवे पर मोरसू पुल की रेलिंग तोड़कर ट्रक करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से निकालकर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया गया।

मंडी-कुल्लू सफर होगा आसान, शुक्रवार से खुलेंगी डयोड और हणोगी की सुरंगें; 2 घंटे का सफर घटकर हो सकता है 1 घंटे का

मंडी-कुल्लू फोरलेन पर डयोड और हणोगी की दो सुरंगें शुक्रवार से यातायात के लिए खुलेंगी। 2.8 किमी और 650 मीटर लंबी इन सुरंगों से जाम से राहत मिलने और मंडी से कुल्लू का सफर करीब दो घंटे से घटकर एक घंटे होने की उम्मीद है।