Himachal: अंडे के छिलकों से बनेगी हड्डी की रॉड! NIT हमीरपुर के छात्रों का ऐसा इनोवेशन जो बचाएगा लाखों का खर्च

Date:

--Advertisement--

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर के छात्रों ने चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संस्थान के मैटीरियल साइंस विभाग के विद्यार्थियों ने अंडे के छिलकों और जैविक तत्वों की मदद से एक ऐसा ‘बॉयोडिग्रेडेबल स्कैफोल्ड’ तैयार किया है, जो टूटी हुई हड्डियों को जोड़ने के बाद शरीर के अंदर ही खुद घुल जाएगा। इस नई तकनीक से मरीजों को रॉड निकलवाने के लिए होने वाली दूसरी महंगी और दर्दनाक सर्जरी से राहत मिल सकती है।

इस प्रोजेक्ट को डॉ. विक्रम वर्मा के निर्देशन में छात्र सक्षम, कृष, तनिष्क और प्रकृति ने मिलकर पूरा किया है। इसकी प्रक्रिया काफी दिलचस्प है। छात्रों ने अंडे के छिलकों से कैल्शियम कार्बोनेट निकालकर उसे ऑर्थोफॉस्फोरिक एसिड के साथ रिएक्शन कराया, जिससे हाइड्रॉक्सीएपेटाइट प्राप्त हुआ। यह वही तत्व है जो मानव हड्डियों का मुख्य हिस्सा होता है। इसके बाद इस पदार्थ को जिलेटिन और काइटोसैन से बने बायोपॉलिमर मैट्रिक्स के साथ मिलाकर माइनस 55 डिग्री सेल्सियस पर प्रोसेस किया गया। तैयार स्कैफोल्ड हड्डी के अंदर प्राकृतिक संरचना की तरह काम करता है और हड्डी जुड़ने के बाद शरीर में खुद ही अवशोषित हो जाता है। छात्रों का दावा है कि यह पूरी तरह सुरक्षित है।

अगर इसे मौजूदा टाइटेनियम रॉड से तुलना करें तो यह नवाचार मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। जहां टाइटेनियम रॉड की कीमत लगभग 15,000 रुपये होती है और दो सर्जरी का कुल खर्च 1 से 2 लाख रुपये तक पहुंच जाता है, वहीं इस नए स्कैफोल्ड की अनुमानित कीमत 4,000 से 5,000 रुपये बताई जा रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें दूसरी सर्जरी की जरूरत ही नहीं पड़ेगी, जिससे मरीज को कम दर्द और कम जोखिम झेलना पड़ेगा।

यह स्कैफोल्ड शरीर में खुद घुल जाता है, हड्डी जैसी जैविक संरचना देता है, इलाज को सस्ता बनाता है और मरीज के लिए सुरक्षित विकल्प बनकर सामने आता है। इस प्रोजेक्ट की सराहना करते हुए संस्थान की रजिस्ट्रार डॉ. अर्चना नानोटी ने कहा कि इस नवाचार को उद्योग से जोड़ने की दिशा में काम किया जाएगा ताकि इसका फायदा आम लोगों तक पहुंच सके। फिलहाल इस मॉडल को संस्थान के टेकफेस्ट ‘निंबस’ में प्रदर्शित किया गया है, जहां विशेषज्ञों ने इसे सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में बड़ा कदम बताया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जमावड़े पर अनुराग ठाकुर का निशाना, बोले- राजनीतिक अड्डा बनाना दुर्भाग्यपूर्ण

दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जमावड़े पर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी परिसर का इस्तेमाल राजनीतिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है और कहा कि हिमाचल भवन का उपयोग प्रदेश के लोगों तथा सरकारी कामकाज के लिए होना चाहिए।

हिमाचल के सभी निजी विश्वविद्यालयों की सुरक्षा होगी और सख्त, छात्रावासों से लेकर प्रवेश द्वार तक बढ़ेगी निगरानी

हिमाचल प्रदेश के 17 निजी विश्वविद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस मुख्यालय शिमला में अहम बैठक हुई। डीजीपी अशोक तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रवेश द्वारों की निगरानी, छात्रावासों की सुरक्षा, आगंतुकों के सत्यापन और पुलिस के साथ समन्वय बढ़ाने समेत कई कदमों पर चर्चा की गई।

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सुक्खू-अग्निहोत्री समेत हिमाचल के कई नेता हुए शामिल

वोट चोरी के आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में हुए राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन में हिमाचल कांग्रेस ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। वहीं, मुख्यमंत्री 14 और 15 अक्टूबर को लाहौल-स्पीति के दौरे पर रहेंगे।

Kangra: शाहपुर के सरकारी स्कूल में HPV वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, BMO शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर और प्रधानाचार्य सुभाष चंद की मौजूदगी में...

शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में HPV वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। BMO डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुभाष चंद सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बच्चों को HPV वैक्सीन के महत्व की जानकारी दी।