Chamba: नाकेबंदी के दौरान युवक के पास मिला चिट्टा, पुलिस ने मौके पर किया गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का शक

Date:

--Advertisement--

चम्बा जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसआईयू पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर चम्बा-सिढ़कुंड मार्ग पर हरिपुर जल शक्ति विभाग के टैंक के पास एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रविवार दोपहर करीब 2 बजे की गई, जब पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर रखी थी।

पुलिस के अनुसार, विशाल कुमार शर्मा (31), पुत्र प्रकाश चंद शर्मा, निवासी गांव डूला डाकघर सरू, वहां से गुजर रहा था। शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से 3.18 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ सदर थाना चम्बा में मादक द्रव्य अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह यह नशा कहां से लाया और कब से इस धंधे में शामिल था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आ रहा है कि चम्बा जिले में लगातार सख्ती के बावजूद चिट्टे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। खासतौर पर युवाओं की संलिप्तता चिंता का विषय बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए युवाओं से पूछताछ के आधार पर बड़े तस्करों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

इस मामले की पुष्टि करते हुए एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है और इस नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

दिल्ली से रिलीज हुआ शाहपुर के कमल कुमार शर्मा का शिव भजन ‘शिव रैंदे उच्चयाँ कैलाशा’, अनुराग ठाकुर ने सुनकर की सराहना

शाहपुर के भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा का नया शिव भजन ‘शिव रैंदे उच्चयाँ कैलाशा’ दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने रिलीज किया। भजन को मणिमहेश यात्रा को समर्पित किया गया है।

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: SPU मंडी की JOA IT परीक्षा की होगी SIT जांच, 5 सदस्यीय टीम करेगी निष्पक्षता की पड़ताल

हिमाचल हाईकोर्ट ने एसपीयू मंडी की जेओए आईटी भर्ती परीक्षा की निष्पक्षता पर उठे सवालों की जांच के लिए पांच सदस्यीय एसआईटी गठित करने का आदेश दिया है। इसके अलावा दिव्यांग परीक्षार्थी को स्क्राइब सुविधा नहीं देने और भारतीय एजुकेशन सोसायटी की मान्यता से जुड़े मामलों में भी कोर्ट ने अहम निर्देश दिए हैं।

हिमाचल में 155 कर्मचारी अब भी नियमितीकरण के इंतजार में, 101 मामले सिर्फ इस वजह से अटके; विधानसभा में सरकार ने बताई पूरी वजह

हिमाचल प्रदेश में 155 दैनिक वेतनभोगी और अंशकालिक कर्मचारी अब भी नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हैं। विधानसभा में सरकार ने बताया कि रिक्त पद, कोर्ट केस, विभागीय जांच और पात्रता जैसी वजहों से मामले लंबित हैं। वहीं प्रदेश में दंत चिकित्सकों के 59 पद भी खाली हैं।

हिमाचल में अति निर्धन परिवारों के लिए बड़ा अपडेट, 75 हजार से ज्यादा आय वालों को नहीं मिलेगा लाभ; अनिरुद्ध सिंह ने बताईं पात्रता...

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत अति निर्धन परिवारों के चयन के मानदंड स्पष्ट कर दिए गए हैं। 75 हजार रुपये से अधिक वार्षिक आय, एक हेक्टेयर से अधिक जमीन, आयकरदाता या नौकरी करने वाला सदस्य होने पर परिवार योजना से बाहर होगा। अनिरुद्ध सिंह ने चयन में लापरवाही पर बीडीओ और एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।